• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

82 फीसदी भारतीयों की राय, तकनीक बढ़ाती कार्य क्षमता, ऑफिस के माहौल में आया काफी बदलाव

बेंगलुरू। स्मार्ट तकनीक कार्यस्थल में काफी बदलाव ला चुकी है, वहीं इसकी मदद से कार्यकौशल में विविधता भी आई है। हाल ही में हुए एक नए शोध में यह खुलासा हुआ है कि 82 प्रतिशत भारतीयों का मानना है कि तकनीक से कार्यक्षमता में सुधार होने के साथ ही कार्यालय के माहौल में भी काफी बदलाव आया है। इसके साथ ही यह बेहतर नौकरी के साथ ही बेहतर अवसर भी उपलब्ध कराता है। शोध रिपोर्ट गुरुवार को जारी की गई। लेनेवो द्वारा आयोजित इस सर्वे में अमेरिका, मैक्सिको, ब्राजील, चीन, भारत, जापान, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस और इटली के करीब 15 हजार लोगों को शामिल किया गया था। इस दौरान दुनियाभर के लोगों ने कार्यस्थल पर तकनीक के माध्यम से कार्य क्षमता में सुधार जैसी कई सकारात्मक राय दी। लेनेवो पीसीएसडी इंडिया के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर और मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल अग्रवाल ने कहा, लेनेवो, नए दौर के कर्मचारियों की मांगों और कार्यस्थल को बेहतर बनाने के लिहाज से उपयुक्त है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-82 Percent Indians believe tech enhancing work environment : Survey
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 82 percent indians, tech enhancing work environment, survey, lenovo, smart technique, india, research, office atmosphere, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, belagaum news, belagaum news in hindi, real time belagaum city news, real time news, belagaum news khas khabar, belagaum news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved