• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रांची में कोचिंग सेंटरों की जांच का अभियान शुरू, पहले ही दिन पकड़ में आईं कई गड़बड़ियां

Campaign to inspect coaching centres begins in Ranchi, many irregularities found on the very first day - Ranchi News in Hindi

रांची। दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर हादसे के बाद रांची में भी जिला प्रशासन ने गुरुवार से कोचिंग सेंटरों की जांच का अभियान शुरू किया है। जिला प्रशासन की ओर से गठित स्पेशल टीम ने शहर के लालपुर, कांटा टोली और अन्य इलाकों में स्थित कोचिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण किया तो कई तरह की गड़बड़ियां एक साथ सामने आईं। यह पाया गया है कि ज्यादातर कोचिंग सेंटर में सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जा रही है। कुछ सेंटर तो ऐसी जगहों पर चलाए जा रहे हैं, जहां किसी तरह का हादसा होने की स्थिति में स्टूडेंट्स के बाहर निकलने का मार्ग बेहद संकरा है। कुछ कोचिंग सेंटर में फायर सेफ्टी इक्विपमेंट्स नहीं हैं तो कुछ में बिजली की वायरिंग खतरनाक स्थिति में है। एक-दो कोचिंग सेंटर बेसमेंट में भी चलाए जा रहे हैं। बिल्डिंग बायलॉज और पार्किंग के लिए निर्धारित नियमों का उल्लंघन प्रायः हर जगह देखा गया है।
रांची के एसडीएम की अगुवाई में चले इस जांच अभियान में सामने आई गड़बड़ियों की रिपोर्ट जिले के उपायुक्त को सौंपी जाएगी और उसके आधार पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले सेंटर संचालकों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
बताया गया कि जिला प्रशासन ने जांच के लिए कुल पांच टीमें गठित की हैं, जिसमें रांची नगर निगम और अग्निशमन विभाग के अफसर भी शामिल हैं। पिछले 20 वर्षों में रांची झारखंड-बिहार में कोचिंग सेंटर के हब के रूप में विकसित हुआ है। यहां छोटे-बड़े 250 से भी ज्यादा कोचिंग संस्थान चलाए जा रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Campaign to inspect coaching centres begins in Ranchi, many irregularities found on the very first day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ranchi, delhi, old rajendra nagar accident, coaching centres, investigation campaign, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved