• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा से दो आईईडी बरामद

Two IEDs recovered from Handwara in Jammu and Kashmir - Srinagar News in Hindi

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान में उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा के वोधपुरा वन क्षेत्र से दो आईईडी बरामद किए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, विशेष इनपुट के आधार पर सेना ने हंदवाड़ा पुलिस के साथ सुबह वोधपुरा जंगल में खोज अभियान शुरू किया। संयुक्त अभियान में एनएच-701 के पास वोधपुरा रिज (चोटी) से लगभग पांच और सात किलोग्राम के दो आईईडी बरामद किए गए। संयुक्त टीम ने तुरंत पर्याप्त सुरक्षा उपायों के साथ क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। आईईडी की पहचान विस्फोटक डिटेक्टरों और आर्मी डॉग से लैस इंडियन आर्मी हाइली ट्रेंड्स एक्सप्लोसिव डिटेक्शन टीम द्वारा की गई थी।
किसी और आईईडी या आतंकवादियों के छिपे होने की संभावना के लिए वोधपुरा जंगल क्षेत्र में सेना और हंदवाड़ा पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा गहन तलाशी अभियान फिर से शुरू किया गया है। पुलिस ने कहा, "सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम की तुरंत कार्रवाई से इलाके में एक बड़ी घटना टल गई।"(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two IEDs recovered from Handwara in Jammu and Kashmir
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jammu and kashmir, ied, handwara, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, real time news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved