• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जम्मू-कश्मीर : बारामूला से आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Jammu and Kashmir: Terrorist associate arrested from Baramulla, arms and ammunition recovered - Srinagar News in Hindi

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों ने बुधवार को प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आतंकी सहयोगी के कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस ने कहा कि नौपोरा जगीर क्रीरी गांव में आतंकवादियों की आवाजाही के बारे में एक विशेष सूचना मिली थी ,जिसके आधार पर पुलिस ने सेना और एसएसबी के साथ मिलकर इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान एक संदिग्ध ने संयुक्त दल को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। उसकी पहचान नौपोरा जागीर क्रीरी निवासी मोहम्मद सीदिक लोन के रूप में हुई है।
उसके कब्जे से एक पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगजीन और तीन पिस्तौल राउंड सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान लोन ने खुलासा किया कि वह लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी सहयोगी के रूप में काम कर रहा था और सोपोर के एक्टिव आतंकियों आदिल दांतू और पाकिस्तान के विदेशी आतंकवादी उस्मान भाई के संपर्क में था।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jammu and Kashmir: Terrorist associate arrested from Baramulla, arms and ammunition recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: srinagar, jammu and kashmir, baramulla, banned terrorist organization, lashkar-e-taiba, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, real time news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved