• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

Jammu and Kashmir : कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर, एक सप्ताह में 16 मारे गए

Jammu and Kashmir: encounter in Kulgam, 2 terrorists killed - Srinagar News in Hindi

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के जादूरा निपोरा इलाके में शनिवार सुबह आतंकियों के साथ हुए एक मुठभेड़ में सेना के जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। अधिकारियों ने इसकी सूचना दी है। दरअसल, सुरक्षा बलों को खुफिया एजेंसियों से इलाके में आतंकियों के छिपे रहने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस व सेना ने मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया। जैसे ही सुरक्षा बलों को उनके ठिकाने का पता चला, तो छिपे हुए आतंकियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी इस पर जवाबी कार्रवाई की और दो आतंकियों को मार गिराया। पुलिस ने एक बयान में कहा, दो अज्ञात आतंकी मारे गए हैं। आगे की जांच जारी है। सुरक्षा बलों ने कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान को आगे बढ़ाया है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के रेबन, पिंजुरा और सुगू गांवों में एक हफ्ते से भी कम समय में हुए तीन मुठभेड़ में कम से कम 14 आतंकी मारे गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jammu and Kashmir: encounter in Kulgam, 2 terrorists killed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jammu and kashmir, kulgam encounter, encounter with terrorists, 2 terrorists killed, one week, 16 killed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, real time news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved