• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जम्मू-कश्मीर : फिर लागू हुआ सीजफायर, उल्लंघन हुआ तो बीएसएफ देगी जवाब

If the violation happened then the BSF will respond - Srinagar News in Hindi

श्रीनगर। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति की बहाली के लिए पाकिस्तान के अनुरोध के बाद बीएसएफ और पाक रेंजर्स सीजफायर पर सहमत हो गए हैं। भारत और पाकिस्तान की ओर से नेतृत्व कर रही दोनों एजेंसियों के बीच सोमवार को 15 मिनट तक बातचीत चली। इस दौरान दोनों एजेंसियां सीमा पर शांति कायम रखने पर राजी हो गईं। इस अहम बैठक में बीएसएफ की ओर से 3 शीर्ष अधिकारियों और पाक रेंजर्स की ओर से स्यालकोट के सेक्टर कमांडर ने हिस्सा लिया। सीजफायर पर रजामंद होने के बाद बीएसएफ की ओर से कहा गया कि सीजफायर का उल्लंघन किया गया तो जवाबी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान बीएसएफ ने सीमा पर हो रहे सीजफायर के उल्लंघन पर गहरी नाराजगी जताई। हालांकि दोनों अपने-अपने स्तर पर सीजफायर को कायम रखने पर सहमत हुए हैं। दोनों के बीच हुए समझौते में यह भी कहा गया है कि किसी तरह की गलतफहमी को दूर करने के लिए बातचीत की जाएगी और लगातार बैठकें होती रहेंगी।
दूसरी ओर, नॉर्दन कमांड के कमांडिंग चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने श्रीनगर में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-If the violation happened then the BSF will respond
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: violation, bsf, jamu and kashmir, srinagar, siegefire, india, pakistan, terriorism, अंतरराष्ट्रीय सीमा, शांति की बहाली, पाकिस्तान, बीएसएफ, पाक रेंजर्स, सीजफायर, भारत और पाकिस्तान, एजेंसियां, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, real time news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved