• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्रीनगर में कोहरे से बिगड़ा उड़ानों का शेड्यूल, इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

Fog disrupts flight schedules in Srinagar; IndiGo issues travel advisory - Srinagar News in Hindi

श्रीनगर। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से रविवार को एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें यात्रियों को फ्लाइट ऑपरेशन में देरी और बदलाव को लेकर सतर्क किया गया है। यह एडवाइजरी खास तौर पर श्रीनगर एयरपोर्ट को लेकर जारी की गई है, जहां लगातार घना कोहरा छाया हुआ है और विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट के जरिए बताया कि श्रीनगर में घने कोहरे के कारण वहां आने-जाने वाली उड़ानों पर असर पड़ रहा है। एयरलाइन ने कहा कि मौसम की स्थिति में बदलाव के चलते कुछ फ्लाइट्स में देरी हो सकती है। कुछ उड़ानों को ऑपरेशनल कारणों और क्लियरेंस के आधार पर रद्द भी किया जा सकता है। इंडिगो ने यात्रियों से अपील की है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जरूर चेक कर लें।
एयरलाइन ने यह भी कहा है कि अगर किसी यात्री की फ्लाइट रद्द होती है तो वह इंडिगो की वेबसाइट पर जाकर अपनी फ्लाइट को रीशेड्यूल कर सकता है या फिर रिफंड के लिए आवेदन कर सकता है। इंडिगो ने भरोसा दिलाया कि उसकी टीमें लगातार एयरपोर्ट अथॉरिटी और संबंधित एजेंसियों के संपर्क में हैं, ताकि मौसम साफ होते ही उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से शुरू किया जा सके। साथ ही यात्रियों से धैर्य और सहयोग बनाए रखने की अपील भी की गई है।
श्रीनगर के अलावा अमृतसर एयरपोर्ट पर भी घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। इससे पहले ही अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आने-जाने वाली कई उड़ानों में देरी की खबर सामने आ चुकी है। खराब मौसम और कोहरे के चलते दुबई, दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली और वहां से आने वाली फ्लाइट्स तय समय से काफी देर से संचालित हो रही हैं।
घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं कई यात्रियों की फ्लाइट्स रद्द भी हो चुकी हैं। खासकर घरेलू उड़ानों पर मौसम का ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही देरी और कैंसिलेशन से यात्री परेशान हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fog disrupts flight schedules in Srinagar; IndiGo issues travel advisory
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: srinagar, indigo airlines, travel advisory, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, real time news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved