• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महबूबा के समर्थन में आए अब्दुल्ला, वाजपेयी सरकार को सराहा

Former Jammu and Kashmir CM Omar Abdullah questions governors advisers skipping Martyrs day function - Jammu News in Hindi

जम्मू-कश्मीर। नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख उमर अब्दुल्ला आजकल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लेकर काफी आक्रमक दिख रहे हैं। भाजपा के खिलाफ वो पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती के साथ देते नजर आ रहे हैं। उमर अब्दुल्ला ने महबूबा मुफ्ती के समर्थन में एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है- ‘महबूबा मुफ्ती ने आपके (बीजेपी) ऑपरेशन ऑल आउट का समर्थन किया है। उन्होंने एनआईए की छापेमारी ओर गिरफ्तारियों का भी समर्थन किया है। साथ ही राज्य से अफ्सपा कानून हटाने का विरोध और आरएसएस की हथियारों के साथ परेड की अनुमति दी। ऐसे में वो कैसे अलगाववादियों की समर्थक हो सकती हैं।’ वहीं जम्मू-कश्मीर के प्रभारी और बीजेपी के महासचिव राम माधव ने उमर अब्दुल्ला पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया है- ‘संयोग से हम कुछ साल सहयोगी रहे थे उमर जी।’ उनके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए उमर ने जवाब दिया है। उमर अपने ट्वीट में लिखते हैं- ‘हम थे, लेकिन वो वाजपेयी साहह का जमाना था। उस दौर का क्या कहना। वो इंसानियत, जम्हूरियत और कश्मीरियत के दिन थे।’ गौरतलब है कि 19 जून को जम्मू-कश्मीर में पीडीपी-बीजेपी अलग हो गई थी। जिसके बाद से राज्य में 6 महीने के राज्यपाल शासन लग चुका है। वहीं पीडीपी से नाराज विधायकों के साथ मिलकर भाजपा के सरकार बनाने के प्रयास की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रवीन्द्र रैना ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में शांति, सुशासन और विकास के लिये राज्यपाल शासन जारी रखने के पक्ष में है।
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी अगले लोकसभा चुनाव में किसी दल से गठबंधन नहीं करेगी। जम्मू कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रवीन्द्र रैना ने ने पीडीपी के साथ इतने समय तक गठबंधन सरकार चलाने के बाद अचानक अलग होने के फैसले के कारण पूछने पर रैना ने कहा कि राज्य में तीन साल तक गठबंधन सरकार रही। हम चाहते थे कि सेना आतंकवाद, अलगाववाद पर प्रहार करे और राजनीतिक दल प्रदेश के विकास का काम करें। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा था। राजनीतिक हस्तक्षेप बढ़ रहा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former Jammu and Kashmir CM Omar Abdullah questions governors advisers skipping Martyrs day function
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: former jammu and kashmir cm omar abdullah, national conference leader omar abdullah, mehbooba mufti, महबूबा मुफ्ती, नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख उमर अब्दुल्ला, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jammu news, jammu news in hindi, real time jammu city news, real time news, jammu news khas khabar, jammu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved