• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार

CBI Arrests Jammu and Kashmir Police Sub-Inspector for Accepting Bribe - Jammu News in Hindi

जम्मू । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के जम्मू स्थित जानीपुर पुलिस स्टेशन के एक सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही रिश्वत के रकम भी बरामद कर ली है। सीबीआई ने 16 अगस्त को एक शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सब-इंस्पेक्टर ने वैवाहिक विवाद को लेकर शिकायतकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज न करने के बदले में उससे 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद, आरोपी शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेने को तैयार हो गया। सीबीआई ने बताया कि शिकायत के बाद 16 अगस्त, यानी रविवार को जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले की जांच जारी है। इसके पहले सीबीआई ने रिश्वत के मामले में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भिलाई में पदस्थ एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार अधिकारी इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स का है और भिलाई में सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर तैनात है।
सीबीआई के सूचना विभाग से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह मामला 13 अगस्त को दर्ज किया गया था। आरोप था कि सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर ने शिकायतकर्ता के लंबित बिल पास करने के बदले 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद आरोपी 1 लाख रुपये रिश्वत लेने पर सहमत हो गया था। सीबीआई ने 13 अगस्त को आरोपी इंजीनियर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा। यह रकम मांगी गई रिश्वत की पहली किस्त थी।
रिश्वत की रकम आरोपी के निर्देश पर एक बिचौलिए ने शिकायतकर्ता से लेकर अधिकारी तक पहुंचाई थी। इस दौरान बिचौलिए को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आरोपी अधिकारी के रायपुर और भिलाई स्थित आवासीय और कार्यालय परिसरों में तलाशी ली। तलाशी में लगभग 77 लाख रुपए और करीब 14 लाख के आभूषण मिले।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CBI Arrests Jammu and Kashmir Police Sub-Inspector for Accepting Bribe
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jammu and kashmir police, cbi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jammu news, jammu news in hindi, real time jammu city news, real time news, jammu news khas khabar, jammu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved