• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तकनीकी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बनाए चंद्रयान व सौर मंडल के मॉडल

Technical University students made models of Chandrayaan and solar system - Hamirpur News in Hindi

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के भौतिक विज्ञान और पर्यावरण विज्ञान विभाग ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया। इस वर्ष के राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह तय थीम विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक पर आधारित रहा। कार्यक्रम दो सत्र में आयोजित किया गया, जिसके पहले सत्र में तकनीकी विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान और पर्यावरण विज्ञान के विद्यार्थियों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटाहणी के परिसर में बिजली पैदा करने के साधन, सौर मंडल, चंद्रयान, कैंडीज बॉक्स, वाटर प्यूरीफायर जैसे विभिन्न विषयों पर कई विज्ञान मॉडल एवं चार्ट प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए तकनीकी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत की। मटाहणी स्कूल की प्रधानाचार्य रेणू कौशल व अन्य शिक्षकों ने तकनीकी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की पहल की प्रशंसा की। दूसरे सत्र में तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पद्मश्री करतार सिंह सोंखले ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने तकनीकी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव सांझा किए। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया। श्री सोंखले ने अपनी कलाकृतियों के भी लगभग 15 मॉडल प्रदर्शनी के लिए लाए थे, जिन्हें तकनीकी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने देखा। इस मौके पर तकनीकी विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो जयदेव, वित्त अधिकारी नीरज सूद, प्राध्यापक डॉ जेपी शर्मा, डॉ वैष्णव किरण, डॉ मीना कुमारी, डॉ विजय कुमार, डॉ अंजली, जगत राम व अभिनव कुमार उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Technical University students made models of Chandrayaan and solar system
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hamirpur, himachal pradesh, technical university, national science day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved