• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाबी गायक सरताज के सुरों ने मन मोहा

Punjabi singer Sartaj  create a great singing atmosphere - Hamirpur News in Hindi

हमीरपुर। हिमाचल ओलंपिक के दूसरे दिन को और भी रोमाचित बनाते हुए पंजाब के सुप्रसिद्ध कलाकार सत्तिंदर सरताज ने अपनी मधुर आवाज से प्रतिभागियों और श्रोताओं को मंत्र्मुघ्ध कर दिया।पंजाबी सुपार स्टार ने साईं, रौला, यामाहा आदि कई सुपर हिट प्रस्तुतियां पेश कर उपस्थित श्रोताओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। अपने विचार व्यक्त करते हुए सरताज सत्तिंदर ने कहा की वह हिमाचल ओलंपिक में परफाॅम कर खुद को बड़ा ही उत्साहित महसूस कर रहे हैं। मुझे लगता है की अनुराग ठाकुर ने यह मंच उपलब्ध करवा कर युवाओं की छुपी हुई प्रतिभाओं को निखार कर उनके अच्छे भविष्य को सुनिश्चित करने की दिशा में बहुत ही अच्छा कार्य किया है। सरताज ने बताया कि अनुराग ठाकुर के बुलावे पर वह इंग्लैंड से अपना कार्यक्रम बीच में ही छोड़ कर हमीरपुर आये हैं और इसके बाद वह लंदन जा रहे हैं। उन्होंने कहा की वह खुद भी खेलों से बहुत प्यार करते हैं और बास्केटबाॅल उनका प्रिय खेल है। आपको बता दें कि सरताज, जो खुद युवाओं के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं, खेल प्रतियोगिताओं को युवाओं को अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाने की प्रेरणा देते हैं। सरताज के गाने युवाओं को हमेशा अच्छे कार्य करने और जीवन को सही मकसद प्राप्त करने के लिए लक्षित करने के लिए होते हैं। पंजाबी कलाकार ने एक के बाद एक कई बेहतरीन और नायाब गीत गा कर दुनिया भर में अपनी पहचान बना कर वाहवाही पाई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjabi singer Sartaj create a great singing atmosphere
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjabi singer satendra sartaj, hindi news, himachal news in hindi, anurag thakur, news in hindi, breaking news in hindi, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved