• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एनआईटी ने 6 और स्टूडेंट भी निकले हॉस्टल से, इनमें एक छात्रा भी मौजूद

NIT also released 6 more students from the hostel, among them a girl student was also present. - Hamirpur News in Hindi

- टल्ली होकर लौटे थे संस्थान हमीरपुर । सुबह के हमीरपुर में स्थित एकमात्र राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने 'टल्ली' होकर लौटे छह और स्टूडेंट्स को हॉस्टल से निकाल दिया है। संस्थान की बोर्ड ऑफ डिसिप्लिनरी कमेटी ने मंगलवार देर शाम बड़ा फैसला लिया है। इन स्टूडेंट्स में एक छात्रा भी मौजूद है। दोषी छात्रों को भी इस बैठक में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था घटना शनिवार देर रात की है, जब यह सारे अलग-अलग स्थिति में संस्थान के मुख्य गेट के आसपास पहुंचे थे। किसी ने संस्थान के कर्ताधर्ता को इसकी सूचना दी कि यह लोग नशे में धूप होकर सड़क पर हैं। उसके बाद सिक्योरिटी के कर्मचारियों ने इसकी सूचना डायरेक्टर स्तर पर दी और रात को ही इनका मेडिकल चेकअप हुआ था। इन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था।
कमेटी ने फैसला लेकर इस कार्रवाई पर अमल जामा पहनाने के लिए मामले की फाइल को स्टूडेंट के खिलाफ मिले सबूत और उनका पक्ष जानकर फाइल डायरेक्टर ऑफिस भेज दी है, ताकि इस पर अगली मुहर लग सके।
इससे पहले भी टल्ली होकर लौटे दो छात्राओं और पांच स्टूडेंट्स को हॉस्टल से निष्कासित किया जा चुका है।
अभी तक हॉस्टल से 1 साल के लिए अलग-अलग कुल 13 स्टूडेंट्स शामिल हैं। याद रहे पिछले माह इस संस्थान में नशे की ओवरडोज लेने से एक छात्र की मौत हो गई थी। उसके बाद इस संस्थान की भीतरी व्यवस्था पर कई तरह के सवाल दागे गए थे। लेकिन अब नशे की भीतरी व्यवस्था के खिलाफ संस्थान का प्रशासन इसलिए भी चुस्त-दुरुस्त हुआ है।
क्योंकि चारों तरफ से उसे पर इस स्थिति से निपने के लिए दबाव बना। दीगर बात यह भी है कि संस्थान के भीतर से ड्रग्स भी बरामद हुई थी। ड्रग्स का धंधा करने वाले भी संस्थान के भीतर आसानी से आते जाते रहते थे। हॉस्टल में ठहरने का भी वे साहस कर लेते थे। इसका खुलासा भी हो चुका है।
संस्थान की रजिस्टर डॉ अर्चना नैनोती का कहना है कि बीओडी की बैठक आयोजित की गई है। इसमें जो भी फाइनल हुआ है उसको निदेशक के पास भेजा जाएगा, जहां से फाइनल मुहर लगेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-NIT also released 6 more students from the hostel, among them a girl student was also present.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nit, also released 6 more students, from the hostel, among them a girl student, was also present, hamirpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved