• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उपायुक्त करेंगे पोक्सो एक्ट पर कार्यशाला का शुभारंभ

Deputy Commissioner launches Workshop on Poxo Act - Dharamshala News in Hindi

धर्मशाला। पोक्सो एक्ट व अन्य प्रावधानों तथा बेटी बचाओे-बेटी पढाओ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 6 अप्रैल को खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित की जायेगी। उपायुक्त सीपी वर्मा प्रातः 9 बजे कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे।। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता ने बताया कि कार्यशाला में महिलाओं और बच्चों एवं किशोरों के कल्याण को लेकर काम करने वाले विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के सदस्य, बाल बालिका आश्रमों के सदस्य एवं प्रतिनिधि और सम्बन्धित विभागों के अधिकारी भाग लेंगे। कार्यशाला में पुलिस विभाग के अधिकारी जिला बाल सरंक्षण अधिकारी केएस धीमान, चिकित्सा विभाग के अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी टीआर आचार्य, जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य, चाईल्ड लाईन कांगड़ा के निदेशक, जागोरी तथा कार्ड संस्थाओं के सदस्य, बालिका आश्रम गरली के अधीक्षक, अस्थि दोष दाड़ी के प्रधानाचार्य, रोटरी हेल्पेज सलियाणा, पेनियल हॉस्टल कच्छयारी, बाल आश्रम तितली तथा टोंगलेन सराह के प्रतिनिधियों सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Deputy Commissioner launches Workshop on Poxo Act
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: workshop, beti bachao beti padhao scheme, himachal news in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved