• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जहां जाते हैं राहुल गांधी, वहां कांग्रेस को मिलते हैं कम वोट : रामदास आठवले

Wherever Rahul Gandhi goes Congress gets less votes Ramdas Athawale - Sonipat News in Hindi

सोनीपत। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को हरियाणा में मतदान होना है। इसे लेकर सभी राजनीतिक दल प्रचार-प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेता चुनाव प्रचार को लेकर एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। हरियाणा के सोनीपत पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। आठवले ने सोनीपत में राहुल गांधी की होने वाली जनसभा पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, वहां कांग्रेस के वोट कम हो जाते हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए आठवले ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा मेरे अच्छे मित्र हैं, वो कांग्रेस के चुनाव प्रचार को लेकर चाहे जितना जोर लगा लें, लेकिन, जीत भाजपा की ही होगी।
रामदास आठवले ने कार्यकर्ताओं और नेताओं की बैठक के साथ दलित समाज के लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी।
--आईएएनएस
एकेएस/एबीएम

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Wherever Rahul Gandhi goes Congress gets less votes Ramdas Athawale
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul gandhi, congress, votes, ramdas athawale, haryana, election2024, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sonipat news, sonipat news in hindi, real time sonipat city news, real time news, sonipat news khas khabar, sonipat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved