• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तीन माह से नहीं मिला प्राथमिक शिक्षकों को वेतन, रोष

Primary teachers have not received salary for three months, anger - Sirsa News in Hindi

सिरसा। जिला के सैकड़ों प्राथमिक शिक्षक पिछले तीन माह से वेतन की बाट जोह रहे हैं, लेकिन उनका इंतजार लगातार लम्बा खिंचता जा रहा है। वेतन न मिलने के विरोध स्वरूप वीरवार को स्थानीय जाट धर्मशाला में अयोजित राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला बैठक में यह मुद्दा विभिन्न खण्ड प्रधानों द्वारा प्रमुखता से उठाया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला प्रधान विजय शर्मा ने बताया कि मार्च व अप्रैल माह में विभाग द्वारा 2004, 2008 व 2011 बैच के प्राथमिक शिक्षकों का अन्तरजिला स्थानांतरण किया गया था तथा 2017 बैच के प्राथमिक शिक्षकों को गृहजिला आबंटित किए गए थे। जिसके बाद जिला में ये स्थिति उत्पन्न हुई कि जिला के अनेक विद्यालयों में एमआईएस पर अध्यापकों के संख्या अनुसार रिक्त पद न होने की स्थिति में वेतन जारी नहीं हो पाया। जैसे ही यह विषय संगठन के संज्ञान में आया संगठन ने तुरंत जिला कार्यालय के समक्ष व राज्य कार्यकारिणी के समक्ष भी यह विषय रखा। राज्य व जिला स्तर पर तुरंत पत्र जारी कर सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों को यह निर्देश जारी किए गए कि अपने-अपने खण्ड में अन्य विद्यालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध वेतन निकलवा दिया जाए। परंतु यह आदेश भी केवल कागजों तक ही सीमित होकर रह गए। पत्र जारी होने के लगभग दो माह बाद भी स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है व अध्यापक अभी भी अपने वेतन का इंतजार कर रहे हैं। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की आज आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि आगामी दो दिन में अध्यापकों की वेतन सम्बन्धी समस्या का हल नहीं निकलता है तो संगठन को मजबूरन संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी। बैठक में राज्य कार्यकारिणी प्रतिनिधि तिलक भारद्वाज, जिला महासचिव विजय सहारण, जिला कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र ढिल्लों, जिला वरिष्ठ उपप्रधान प्रेम चंद, खण्ड सिरसा प्रधान सन्दीप रुंडला, खण्ड रानिया प्रधान कन्हैया लाल, खण्ड चोपटा प्रधान सुधीर सुथार, खण्ड बड़ागुढ़ा प्रधान अजमेर जांगड़ा व सचिव मोहन सिंह, खण्ड ऐलनाबाद प्रधान भभूति प्रसाद, सुरेश रंगा, पुनीत सरदाना, वरिष्ठ साथी सज्जन भाम्भू, सुरेन्द्र कुमार, अजय भोडिया व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Primary teachers have not received salary for three months, anger
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sirsa, government primary teachers association, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sirsa news, sirsa news in hindi, real time sirsa city news, real time news, sirsa news khas khabar, sirsa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved