• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बाबा राम रहीम पर पांच सौ साधुओं को नपुसंक बनाने का भी आरोप

Five hundred sadhus accused of making impotence - Chandigarh News in Hindi

सिरसा। बाबा राम रहीम पर डेरा के पांच सौ साधुओं को नपुसंक बनाने का भी आरोप है। डेरा के एक साधु ने इस आशय की शिकायत भी की थी। इसमें बताया था कि बाबा ने डेरे के कुछ युवकों का आपरेशन करवा दिया। इसके बाद उन्हें आध्यात्मिक शक्तियां मिलने का दावा किया था। इससे प्रेरित होकर डेरे से जुड़े 500 साधुओं ने अपना आपरेशन करवा लिया। इसके बाद उन्हें ठगा होने का अहसास हुआ तो डेरे के एक साधु ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। सीबीआई इस मामले की भी जांच कर रही है। पत्रकार और डेरा मैनेजर की हत्या का आरोप सीबीआई सिरसा के एक स्थानीय अखबार के पत्रकार और डेरे के मैनेजर की हत्या के आरोपों की भी जांच कर रही है। बाबा पर बलात्कार का आऱोप लगाने वाली साध्वी के बाद सिरसा के एक स्थानीय पत्रकार ने इसकी जांच की, कुछ और साध्वियों से बात की तो कई खुलासे हुए जिसे स्थानीय अखबार ने प्रकाशित किया। बाद में डेरे के मैनेजर कुलदीप सिंह की भी कुछ लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी।
चकाचौंध वाली लाइफ
बाबा राम रहीम पिछले कुछ सालों से चकाचौंध वाली लाइफ जी रहे है। अपने भक्तों के लिए रॅाक स्टार बने हुए हैं। फिल्म, संगीत के क्षेत्र में सक्रिय हो चुके हैं। उनके पास गाड़ियों का काफिला, निजी सुरक्षा कंपनी है। इसके अलावा हैमर सहित अन्य लग्जरी गाड़ियों का काफिला है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Five hundred sadhus accused of making impotence
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana, news, sirsa news, five hundred, sadhus, accused, making impotence, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sirsa news, sirsa news in hindi, real time sirsa city news, real time news, sirsa news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved