• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा : भूकंप से हिला रोहतक, रिक्टर स्केल पर 3.3 रही तीव्रता

Haryana: Earthquake rocks Rohtak, intensity 3.3 on Richter scale - Rohtak News in Hindi

रोहतक । हरियाणा के रोहतक में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता 3.3 थी और इसका केंद्र रोहतक में था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, 17 जुलाई को 12:46 बजे (भारतीय समयानुसार) हरियाणा के रोहतक में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र रोहतक में 28.88 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.76 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था और इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी। जानकारी के अनुसार, इस भूकंप से अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। हालांकि, भूकंप के झटके महसूस होने के बाद घरों से लोग बाहर निकल आए।
इससे पहले, 11 जुलाई को भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के जिलों में अचानक धरती हिलने लगी, जिससे लोग अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकलकर खुले में आ गए थे।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। भूकंप के झटके शुक्रवार शाम 7:49 बजे महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 आंकी गई। इसकी गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। इससे पहले 10 जुलाई की सुबह भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके आए थे। उसका भी केंद्र झज्जर ही था।
10 जुलाई को दिल्ली एनसीआर में दो बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसका केंद्र हरियाणा के झज्जर जिले में था। स्थानीय लोगों ने बताया था कि भूकंप का पहला झटका ज्यादा तेज था।
हरियाणा के झज्जर जिले में बीते गुरुवार को सुबह 9.05 से 9.10 के बीच भूकंप के दो बार झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 और 3.0 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र झज्जर शहर से 10 किलोमीटर उत्तर में था, जिसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे मापी गई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana: Earthquake rocks Rohtak, intensity 3.3 on Richter scale
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana, earthquake, rohtak, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rohtak news, rohtak news in hindi, real time rohtak city news, real time news, rohtak news khas khabar, rohtak news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved