• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा ने जो वादे किए उसे पूरा करने का काम किया : बड़ौली

BJP has fulfilled the promises it made: Baroli - Rohtak News in Hindi

रोहतक। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए रोहतक में अपना संकल्प पत्र जारी किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा ने 2014 और 2019 के संकल्प पत्रों को पूरी तरह से लागू किया है और नए संकल्प पत्र को भी पूर्ण रूप से लागू करने का वादा किया है। उन्होंने गर्व से कहा कि पिछले 10 वर्षों से हरियाणा में भाजपा की मजबूत सरकार रही है। मोहन लाल बड़ौली ने आगामी चुनावों के बारे में बात करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा हरियाणा में तीसरी बार कमल का फूल खिलाने का काम करेगी। इस दौरान उन्होंने पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों पर जोर देते हुए हरियाणा की जनता से समर्थन की अपील की। पंडित मोहन लाल बड़ौली ने विश्वास व्यक्त किया कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी और नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा ने आगामी चुनावों में जीत का भरोसा जताया और प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने प्रदेशवासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने पिछले दस वर्षों में हरियाणा में विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं, और यह सिलसिला आने वाले वर्षों में भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, कुलदीप बिश्नोई, सुधा यादव, रामचन्द्र जांगड़ा, अशोक तंवर सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP has fulfilled the promises it made: Baroli
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rohtak, bharatiya janata party, haryana assembly elections, bjp state president, pandit mohan lal baroli, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rohtak news, rohtak news in hindi, real time rohtak city news, real time news, rohtak news khas khabar, rohtak news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved