• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पानीपत : चोरी की गाड़ी खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार

Panipat: Accused who bought stolen car arrested - Panipat News in Hindi

पानीपत। थाना चांदनी बाग पुलिस ने सेक्टर 25 में घर के बाहर से चोरी हुई फॉर्च्यूनर गाड़ी खरीदने वाले आरोपी को बहादुरगढ से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मंजीत निवासी 38 पार्क मजिस्टीक वडीचेवाडी मुंम्बई महाराष्ट्र के रूप में हुई। थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि थाना चांदनी बाग में कपिल निवासी सेक्टर 11/12 हाल किरायेदार सेक्टर 25 पार्ट टू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी 17 सितम्बर 2019 की देर शाम घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह उठकर देखा गाड़ी नही मिली। अज्ञात चोर रात के समय गाड़ी को चोरी कर ले गया। कपिल की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए थे। जनवरी 2020 में मुम्बई पुलिस ने चोरी की उक्त फॉर्च्यूनर गाड़ी सहित पूणे के कोसरबाग कांढवा खुर्द निवासी आरोपी निजाम इब्राहिम शेख को गिरफ्तार किया था। आरोपी निजाम इब्राहिम शेख ने गाड़ी मंजीत निवासी 38 पार्क मजिस्टीक वडीचेवाडी मुंम्बई से 10.20 लाख रूपये में खरीदने बारे स्वीकारा था।
इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि थाना चांदनी बाग पुलिस ने रविवार देर शाम आरोपी मंजीत को झज्जर के बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी मंजीत ने चोरीशुदा उक्त फॉच्यूर्नर गाड़ी दिसम्बर 2019 में चन्नप्रीत उर्फ चन्नी निवासी पूणे महाराष्ट्र हाल नागलोई दिल्ली से 9 लाख रूपये में खरीदकर इब्राहिम शेख को 10.20लाख रूपये में बेचने बारे स्वीकारा।
पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी मंजीत को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। आरोपी चन्नप्रीत उर्फ चन्नी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चोरीशुदा गाड़ी पहले ही बरामद की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Panipat: Accused who bought stolen car arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panipat, accused who bought stolen car arrested, haryana, inspector rakesh sharma, chandni bagh police station, accused manjeet from bahadurgarh of jhajjar, channpreet alias channi, resident of pune, maharashtra, hall, nagloi, delhi, accused nizam ibrahim sheikh, resident of kosarbagh kandhwa khurd, pune, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panipat news, panipat news in hindi, real time panipat city news, real time news, panipat news khas khabar, panipat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved