• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के लिए एडीसी वीना हुड्डा ने अधिकारियों को दिए टिप्स

ADC Veena Hooda gives tips to officers to make programs effective - Panipat News in Hindi

पानीपत। अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में अधिकरियों की बैठक करते हुए विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा के कार्यक्रमों को और प्रभावी तरीके से करने के लिए टिप्स दिए। इसके साथ ही उन्होंने यात्रा के पहले दिन के कार्यक्रमों की समीक्षा भी की। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहाकि केन्द्र सरकार की यह बहुत महत्वपूर्ण योजना है। विकसित भारत के संकल्प के साथ शुरू हुई इस यात्रा का संदेश हमें जन जन तक पहुचना है। इसके साथ ही हमें यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं का हर पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया जा रहा है, उसे पूर्ण करने में सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों की भूमिका हमें निभानी है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का संदेश और संदेश के साथ जुड़ा संकल्प हमें पूरा करना है।
उन्होंने कहा कि जिस विभाग के जिम्मे जो भी काम है वे अधिकारी उस काम को मन से करेंगे तो निश्चित रूप से इस यात्रा का उद्देश्य भी सफल होगा। इस दौरान डीएफएससी आदित्य कौशिक, जीएम रोड़वेज कुलदीप जांगड़ा, डीओ कुलदीप दहिया, जिला कल्याण अधिकारी, जिला खेल अधिकारी एवं कई अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ADC Veena Hooda gives tips to officers to make programs effective
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panipat, additional deputy commissioner, veena hooda, meeting, officers, vikas bharat sankalp, jan samvad yatra, effective manner, review, programs, first day, yatra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panipat news, panipat news in hindi, real time panipat city news, real time news, panipat news khas khabar, panipat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved