• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सी.टी.ई. सर्टिफिकेट के बदले रिश्वत लेते दो आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

Two Accused Arrested Red-Handed for Accepting Bribe for CTE Certificate - Panchkula News in Hindi

पंचकूला। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला ने भ्रष्टाचार के एक मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, यमुनानगर से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दिनांक 20.01.2026 को अनुबंधित डाटा एंट्री ऑपरेटर मनदीप कुमार को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उप-केंद्र, यमुनानगर से गिरफ्तार किया गया। मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता द्वारा दिनांक 20.01.2026 को ब्यूरो, पंचकूला को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनके अस्पताल के लिए सी.टी.ई. (Consent to Establish) सर्टिफिकेट जारी करने के एवज में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, यमुनानगर में तैनात सहायक अधिकारी दिव्या जोशी द्वारा 60,000 रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। बाद में यह सौदा 35,000 रुपये में तय हुआ। समझौते के तहत 5,000 रुपये की राशि पहले ही अनुबंधित डाटा एंट्री ऑपरेटर मनदीप कुमार के माध्यम से प्राप्त कर ली गई थी। शेष 30,000 रुपये की नकद रिश्वत लेते हुए दिव्या जोशी को शिकायतकर्ता से रंगे हाथों दिनांक 20.01.2026 को गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में अभियोग संख्या 01 दिनांक 20.01.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला में दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two Accused Arrested Red-Handed for Accepting Bribe for CTE Certificate
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panchkula, state vigilance and anti-corruption bureau, pollution control board, yamunanagar, two accused, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panchkula news, panchkula news in hindi, real time panchkula city news, real time news, panchkula news khas khabar, panchkula news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved