• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पहलगाम हमले का देश देगा करारा जवाब, षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा : दीपेंद्र हुड्डा

The country will give a befitting reply to the Pahalgam attack, the conspirators will not be spared: Deepender Hooda - Karnal News in Hindi

करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के निवासी विनय नरवाल की आतंकी हमले में शहादत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दुखद घटना के बाद कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने विनय नरवाल के परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने इस जघन्य अपराध के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और सरकार से अपराधियों को सजा दिलाने का आह्वान किया। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने विनय नरवाल के परिवार से मुलाकात के दौरान कहा, "यह घटना न केवल करनाल के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ी क्षति है। विनय नरवाल ने अपने परिवार और समाज के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनका जीवन उपलब्धियों से भरा था। इस घिनौनी वारदात ने हर देशवासी की आत्मा को झकझोर दिया है। हम सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि देश इस हमले का करारा जवाब देगा। आतंकवादियों और उनके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। उनकी जड़ों तक पहुंचकर उन्हें सजा दी जाएगी।"
विनय नरवाल के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने पहुंचे राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने भी इस घटना को अमानवीय और बर्बर बताया। उन्होंने कहा, "यह बहुत ही दुखद और शर्मनाक घटना है। देश के दुश्मनों ने इस कायरतापूर्ण हमले को अंजाम दिया है। सरकार इस हमले का कड़ा जवाब देगी। जिन्होंने यह अपराध किया, उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।"
वहीं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना जताई। उन्होंने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह कायराना कृत्य देश के लिए असहनीय दुख है। शहीद विनय एक होनहार सैनिक थे, जिनके परिवार ने उन्हें देश सेवा के लिए तैयार किया था। दुनिया के कई देश आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े हैं।
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी पहलगाम हमले के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को श्रीनगर का दौरा करेंगे। स्थानीय सैन्य शीर्ष कमांडर उन्हें घाटी और नियंत्रण रेखा पर सेना द्वारा उठाए गए आतंकवाद विरोधी उपायों के बारे में जानकारी देंगे। उनके इस दौरे के दौरान 15 कोर कमांडर और राष्ट्रीय राइफल्स के अन्य कमांडर मौजूद रहेंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The country will give a befitting reply to the Pahalgam attack, the conspirators will not be spared: Deepender Hooda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karnal, haryana, congress mps, deepender singh hooda, mp kartikeya sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, karnal news, karnal news in hindi, real time karnal city news, real time news, karnal news khas khabar, karnal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved