• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की समीक्षा, तैयारी जोरों पर

Review the program on Yoga Day; - Karnal News in Hindi

करनाल । एसडीएम करनाल एवं योग कार्यक्रम के नोडल अधिकारी योगेश कुमार ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य व शानदार ढंग से मनाने के लिए लघु सविचालय के सभागार में जिला अधिकारियों तथा पतंजलि योग समिति के पदाधिकारियों की बैठक ली तथा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि आगामी 21 जून को जिला स्तरीय तीसरा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस स्थानीय कर्ण स्टेडियम में प्रात: 7 बजे 8 बजे तक मनाया जाएगा। इसके बाद 11 बजे स्थानीय पंचायत भवन में सेमिनार एवं वर्कशाप का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योग दिवस जिला प्रशासन और आयुष विभाग एवं पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 9 जून से 11 जून तक उपमंडल,तहसील और ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों,सरपंच,पंच,अन्य निर्वाचित सदस्य,पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी,एनसीसी व स्काउट कैडेटस को पतंजलि योग समिति के योग शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार 13 जून से 15 जून तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में लगाया जाएगा। जिसमें मंत्रीगण,सांसद,विधायक, प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी,एनसीसी व स्काउट कैडेटस,नेहरू युवा केन्द्र का स्टाफ शमिल होंगे जबकि 19 जून को कर्ण स्टेडियम में पायलट रिहर्सल होगी तथा 20 जून को प्रात: 6 बजे मैराथन का आयोजन करवाया जाएगा। यह मैराथन स्थानीय लघु सचिवालय सेक्टर-12 से शुरू होकर कर्ण स्टेडियम पर समाप्त होगी। इसमें स्कूली बच्चे अपने हाथों में योगा स्लोगन के बैनर/तख्ती लेकर चलेंगे। नोडल अधिकारी ने बताया कि योग दिवस को सफल बनाने के लिए कमेटी का गठन भी किया,जो अपने-2 विभाग से संबंधित तैयारियों को पूरा करने में जुटे हुए है। बैठक मे उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को कहा कि योग दिवस के दिन बिजली आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने रिफरेसमेंट के लिए डीएफएससी को निर्देश दिये कि रिफरेसमेंट अच्छी गुणवत्ता का हो। उन्होंने नगर निगम के कार्यकारी को निर्देश दिये कि योगा दिवस के दिन मुख्य समारोह स्थल पर साफ-सफाई के साथ-साथ साज-सज्जा के लिए झंडे इत्यादि लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने उप सिविल सर्जिन को निर्देश दिये कि योगा दिवस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम विशेषकर रिहर्सल वाले दिन,मैराथन तथा 21 जून के मुख्य कार्यक्रम में एम्बुलैंस व डाक्टरों की टीमों की डयूटी अवश्य लगाए। इसी प्रकार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को पीने के पानी की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिये। इसके अलावा टेम्परेरी शौचालय भी बनवाए। उन्होंने आरटीए सचिव को निर्देश दिये कि वे पार्किंग की व्यवस्था पंचायत भवन में करवाएं। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि 21 जून के दिन आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में अपने कार्यालय के कर्मचारियों को भी निर्देश दे कि वे भी योग दिवस में बढ़चढक़र भाग लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Review the program on Yoga Day;
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana news, review, program on yoga day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, karnal news, karnal news in hindi, real time karnal city news, real time news, karnal news khas khabar, karnal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved