• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिसार ACB का एक्शन: ₹50,000 की रिश्वत लेते DHBVNL के SDO धर्मवीर सिंह गिरफ्तार

Hisar ACB action: DHBVNL SDO Dharamveer Singh arrested while taking bribe of ₹50,000 - Hisar News in Hindi

हिसार। हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) हिसार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए DHBVNL टोहाना के एस.डी.ओ. धर्मवीर सिंह को ₹50,000 की नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी रतिया रोड टोहाना स्थित अंबेडकर चौक के पास हुई। शिकायतकर्ता ने ACB हिसार को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसने अपनी 'बाबा फीड मिल, रतिया रोड टोहाना' के लिए 49 किलोवाट का वाणिज्यिक बिजली कनेक्शन लगवाने हेतु बिजली विभाग, टोहाना में आवेदन किया था। इस बिजली कनेक्शन को देने की एवज में आरोपी धर्मवीर सिंह, एस.डी.ओ. द्वारा उनसे ₹60,000 की रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायतकर्ता द्वारा बार-बार रिश्वत राशि कम करने के अनुरोध पर, आरोपी ₹50,000 बतौर रिश्वत लेने पर सहमत हो गया था। ACB ने पूरी पारदर्शिता के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी धर्मवीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में अभियोग संख्या 19 दिनांक 19.6.2025 धारा 7 पीसी एक्ट 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आज (20.06.2025) आरोपी धर्मवीर सिंह को ACB द्वारा न्यायालय फतेहाबाद में पेश किया जाएगा। हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी सरकारी कार्य करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 तथा 1064 पर दें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hisar ACB action: DHBVNL SDO Dharamveer Singh arrested while taking bribe of ₹50,000
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: acb hisar, dhbvnl, sdo arrested, dharamvir singh, bribery, electricity connection, tohana, fatehabad court, anti-corruption bureau, haryana, corruption, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hisar news, hisar news in hindi, real time hisar city news, real time news, hisar news khas khabar, hisar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved