• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिसार में प्रधान सिपाही 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Head constable arrested red-handed while accepting bribe of Rs 1 lakh in Hisar - Hisar News in Hindi

हिसार। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक की टीम ने भ्रष्टाचार के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधान सिपाही दिनेश नं. 376/हिसार को 1,00,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए थाना शहर हिसार के निकट से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध अभियोग संख्या 04 दिनांक 09.02.2026 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 20.12.2025 को उसके भतीजों नवीन, सचिन, आशीष एवं ध्रुव का कमल पुत्र राजपाल व अन्य निवासी आजाद नगर, गीता कॉलोनी, हिसार के साथ सेक्टर-13, हिसार में झगड़ा हुआ था। इस संबंध में थाना सिविल लाइन, हिसार में अभियोग संख्या 468/25 विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, उसके भतीजे ध्रुव को उक्त मामले में गिरफ्तार कर 09.01.2026 को स0उ0नि0 जयप्रकाश, थाना सिविल लाइन, हिसार द्वारा सेंट्रल जेल हिसार भेजा गया था। आरोप है कि स0उ0नि0 जयप्रकाश ने ध्रुव को शीघ्र रिहा करवाने, चालान शीघ्र न्यायालय में प्रस्तुत करने तथा जमानत में सहूलियत दिलाने के लिए प्रधान सिपाही के माध्यम से 1,00,000 रुपये की रिश्वत की मांग की।
शिकायत की पुष्टि के उपरांत निरीक्षक फतेह सिंह के नेतृत्व में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम द्वारा छापेमारी की गई और आरोपी प्रधान सिपाही को 1 लाख रुपए रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले ने एएसआई जयप्रकाश की संलिप्तता के बारे में जांच जारी है।
ब्यूरो ने आमजन से अपील की कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल-फ्री नंबर 1800-180-2022 तथा 1064 पर दें। प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Head constable arrested red-handed while accepting bribe of Rs 1 lakh in Hisar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: state vigilance and anti-corruption bureau, rohtak, head constable dinesh, hisar, bribe arrest, red-handed, corruption crackdown, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hisar news, hisar news in hindi, real time hisar city news, real time news, hisar news khas khabar, hisar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved