• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

NIA, एसटीएफ ने संयुक्त रूप से हरियाणा में 77 ठिकानों पर छापेमारी की

NIA, STF jointly raid 77 locations in Haryana - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के साथ एक संयुक्त अभियान में हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बुधवार को गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों के ठिकानों की घेराबंदी कर राज्य में तलाशी अभियान चलाया। विशेष अभियान में एनआईए के 25 लक्षित स्थानों और विशेष कार्य बल के 52 लक्षित स्थानों सहित कुल 77 स्थानों पर पूरे हरियाणा में छापेमारी की गई। एसटीएफ के अधिकारियों ने कहा कि यह संगठित अपराध सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई का हिस्सा है। छापेमारी के दौरान एसटीएफ ने झज्जर के देसलपुर निवासी बंटी उर्फ प्रधान सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिसके सिर पर 55 हजार रुपये का इनाम था।
एसटीएफ के एक अधिकारी ने कहा, बंटी एक खूंखार अपराधी है जो अशोक प्रधान गिरोह का सक्रिय सदस्य था। वह हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, अपहरण और जबरन वसूली के 14 से अधिक मामलों में शामिल था।
एसटीएफ ने जींद के तारखन गांव निवासी सुनील को भी दबोच लिया। सुनील गैंगस्टर प्रदीप जामवाड़ी गिरोह का सक्रिय सदस्य था। वह हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, डकैती और जबरन वसूली के 35 से अधिक मामलों में शामिल है।
गिरफ्तार एक अन्य अपराधी की पहचान गुरुग्राम के कादरपुर गांव निवासी राहुल के रूप में हुई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-NIA, STF jointly raid 77 locations in Haryana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nia, stf, haryana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved