• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा : गुरुग्राम में अवैध अस्पताल पर छापा, चार गिरफ्तार

Haryana: Illegal hospital raided in Gurugram, four arrested - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री के फ्लाइंग स्क्वाड और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को गुरुग्राम के बजघेड़ा गांव में अवैध रूप से चल रहे एक अस्पताल पर छापा मारा। अस्पताल 'आनंद' चार व्यक्तियों द्वारा चलाया जा रहा था। अस्पताल में 13 बेड, एक ऑपरेशन थियेटर, सामान्य वार्ड, एक निजी कमरा, एक लैब, दवाएं और एक आपातकालीन कक्ष है। पुलिस उपाधीक्षक इंद्रजीत यादव ने कहा, सीएम फ्लाइंग स्क्वाड को सूचना मिली थी कि गांव में अवैध रूप से एक निजी अस्पताल चलाया जा रहा है। टीम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर छापेमारी की। डीएसपी ने कहा कि अस्पताल में मध्य प्रदेश के भिंड निवासी रामबीर, उत्तर प्रदेश निवासी विकास भारद्वाज, दिल्ली निवासी नंदकिशोर और झारखंड निवासी मंटू कुमार पांडेय मरीजों का इलाज करते मिले। वे मांगे जाने पर अस्पताल, लैब, ऑपरेशन थियेटर व मेडिकल स्टोर चलाने की अनुमति और रजिस्ट्रेशन संबंधी कोई भी कानूनी दस्तावेज पेश नहीं कर सके।
डिस्कॉम विभाग की टीम द्वारा अवैध अस्पताल में की गई छापेमारी के दौरान बिजली चोरी का भी पता चला है। उन्होंने कहा, बिजली विभाग द्वारा अवैध अस्पताल के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की शिकायत के बाद बजघेड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana: Illegal hospital raided in Gurugram, four arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana, gurugram, illegal hospital, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved