• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुरुग्राम : तीन फार्महाउस सील, गायक दलेर मेहंदी की भूमि भी शामिल

Gurugram: Singer Daler Mehndi farmhouse among three sealed - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम । टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग (डीटीसीपी) ने सोहना में दमदमा झील के पास प्रसिद्ध पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के एक फार्महाउस सहित तीन फार्महाउस को सील कर दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को सोन्या घोष बनाम हरियाणा राज्य मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशों के अनुपालन में तीन फार्महाउसों के खिलाफ सीलिंग अभियान चलाया गया था। जिला नगर नियोजक अमित मधोलिया के नेतृत्व में सहायक नगर नियोजक (एएसटी) सुमीत मलिक, दिनेश सिंह, रोहन और शुभम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट लछीराम, नायब तहसीलदार, सोहना की उपस्थिति में सीलिंग अभियान चलाया। टीम के साथ सोहना सदर थाने की पुलिस टीम भी तैनात रही। जिला टाउन प्लानर (डीटीपी) अमित मधोलिया ने कहा, ये झील के जलाशय क्षेत्र में प्राधिकरण से पूर्व अनुमति के बिना बनाए गए अनधिकृत फार्महाउस थे। ये अरावली क्षेत्र में स्थित थे।
विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि तीन फार्महाउस में से एक गायक दलेर मेहंदी का है, जो करीब 1.5 एकड़ की जमीन पर बना है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gurugram: Singer Daler Mehndi farmhouse among three sealed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gurugram, singer daler mehndi, daler mehndi, singer daler mehndi farmhouse among three sealed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved