• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुरुग्राम पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान 139 अपराधियों को गिरफ्तार किया

Gurugram Police arrested 139 criminals during special operation - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम। अपराधों पर अंकुश लगाने और शहरभर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान 'आक्रमण' शुरू किया। अभियान के तहत गुरुग्राम पुलिस के 852 पुलिसकर्मियों सहित 187 विशेष टीमों ने रविवार को शहर में कई स्थानों पर छापेमारी कर 6 घंटे के ऑपरेशन के दौरान 22 वांछित अपराधियों सहित 139 अपराधियों को गिरफ्तार किया। ऑपरेशन के दौरान विभिन्न पुलिस स्टेशनों में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत अपराधियों के खिलाफ कुल 85 मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने गलत लेन में ड्राइविंग के लिए 964 चालान भी काटे।
गिरफ्तार अपराधी अवैध शराब रखने/बेचने, जुआ एक्ट एनडीपीएस एक्ट एवं डकैती में संलिप्त थे। इस अभियान के दौरान 5,000 रुपये के इनामी वांछित अपराधी और दो लापता लड़कियों को भी बरामद किया गया।
पुलिस ने अपराधियों के कब्जे से 2.58 लाख रुपये, अवैध शराब, 3 देशी पिस्तौल और अन्य सामान भी बरामद किया।
गुरुग्राम पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा पुलिस प्रभावी पुलिसिंग के लिए समय-समय पर ऐसे अभियान चलाएगी। इस अभियान से पुलिस को अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों को पकड़ने में भी मदद मिलेगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gurugram Police arrested 139 criminals during special operation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gurugram police, 139 criminals, special operation, crime news, haryana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved