• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुरुग्राम : 28 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, सड़क पर मिला शव

Gurugram: 28-year-old youth shot dead, dead body found on road - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम। शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर पटौदी क्षेत्र के लोकरा-कपरीवास रोड पर गुरुवार सुबह 28 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने कहा कि युवक के सिर में पॉइंट-ब्लैंक रेंज में गोली मारी गई थी, लेकिन हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मृतक की पहचान राजस्थान के अलवर निवासी राकेश गुज्जर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से गोली का एक खाली शेल भी बरामद किया है।
गुरुवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने राकेश का शव सड़क पर पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मृतक के परिवार से संपर्क कर रही है।
पटौदी पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पटौदी पुलिस थाने के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हम हमलावरों को पकड़ने के लिए काम कर रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gurugram: 28-year-old youth shot dead, dead body found on road
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gurugram, 28 year old youth shot dead, dead body found on road, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved