• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुरुग्राम - पार्टी में कोविड-19 मानदंडों की धज्जियां उड़ाने के आरोप में 22 लोग गिरफ्तार

Gurugram - 22 people arrested for flouting COVID-19 norms at party - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम | गुरुग्राम पुलिस ने कोविड सुरक्षा दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए सेक्टर-38 इलाके के एक गेस्ट हाउस में पार्टी करने के आरोप में 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीम ने सेक्टर -38 स्थित एक गेस्ट हाउस 'एक्वा इन' पर छापा मारा और 22 लोगों को कथित तौर पर बिना अनुमति के शराब पार्टी आयोजित करने और कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया। इनकी पहचान अमन कपूर, निखिल वैद, साध, पार्थ दुआ, अभिषेक शर्मा, नितिन दुआ, सुरजीत पांचाल, पुलकित, प्रदीप गोयल, यश शर्मा, नीरज शर्मा, सुमेर सिंह, दीपक, आकाश गर्ग, अंशुल मित्तल, वीरेन उर्फ हनी यादव, विवेक, अमित, मुकेश गुप्ता, दीपक राणा, सागर और मुकेश कुमार के रूप में हुई है। सदर पुलिस थाने के अतिरिक्त स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) सुंदर पाल ने आईएएनएस को बताया कि, "यह सेक्टर-38 इलाके के एक्वा इन गेस्ट हाउस में एक शराब पार्टी थी। दिल्ली के 22 लोग वहां मौजूद थे। पार्टी में शामिल होने वालों में ज्यादातर 25-30 साल की उम्र के हैं।"
उन्होंने कहा, " महामारी के मानदंडों के साथ-साथ रात के कर्फ्यू प्रोटोकॉल का भी उल्लंघन किया था।"
बाद में गिरफ्तार सभी लोगों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gurugram - 22 people arrested for flouting COVID-19 norms at party
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: covid-19, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved