• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

EPFO अधिकारी सात लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

EPFO official arrested taking bribe of Rs 7 lakh - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक टीम ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के एक प्रवर्तन अधिकारी और एक निजी व्यक्ति को सात लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी के एक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी अधिकारी मुनीश नारंग के खिलाफ एक कंपनी के अधिकारी ने शिकायत की थी कि वह उसकी कंपनी का कर कम करने के लिए 10 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है। बाद में यह सौदा सात लाख रुपये पर जाकर तय हुआ। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एक टीम ने शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए ईपीएफओ प्रवर्तन अधिकारी और बिचौलिए को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी जांच के लिए एसीबी पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 7ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-EPFO official arrested taking bribe of Rs 7 lakh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gurugram, employees provident fund organization, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved