• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ACB ने रेलवे कर्मचारी को 15,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, फरार जमादार की तलाश

ACB caught a railway employee red handed while taking a bribe of Rs 15,000, search for absconding jamadar - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे विभाग के की-मैन सोनू कुमार को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी जाटुसाना रेलवे स्टेशन, जिला रेवाड़ी से की गई। शिकायतकर्ता, जो खेती-बाड़ी का काम करता है, ने एसीबी गुरुग्राम को अपनी शिकायत में बताया कि उसकी और उसके भाई की जमीन रेवाड़ी से हिसार जाने वाली रेलवे लाइन के साथ लगती है। रेलवे के कर्मचारी देवेंद्र जमादार और सोनू की-मैन ने उसकी जमीन में लगभग 20 फुट अंदर तक पत्थर के पोल लगा दिए थे। दिनांक 30 जून 2025 को, शिकायतकर्ता इन पोलों को हटवाने के लिए जाटुसाना रेलवे स्टेशन, रेवाड़ी पर देवेंद्र जमादार और सोनू की-मैन से मिला। इस मुलाकात के दौरान, आरोपी देवेंद्र जमादार ने उसकी जमीन से पोल हटवाने के एवज में 20,000 रुपये नकद रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता के बार-बार अनुरोध करने पर, आरोपी सोनू कुमार की-मैन ने 15,000 रुपये बतौर रिश्वत लेने पर सहमति जताई। उपरोक्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, एसीबी गुरुग्राम की टीम ने जाल बिछाया और आज दिनांक 1 जुलाई 2025 को आरोपी सोनू कुमार की-मैन को शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में अभियोग संख्या 23 दिनांक 1.7.2025 को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (पीसी एक्ट) की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस प्रकरण में मुख्य आरोपी देवेंद्र जमादार, रेलवे स्टेशन जाटुसाना, रेवाड़ी, अभी फरार है, जिसकी तलाश एसीबी द्वारा सरगर्मी से की जा रही है। एसीबी ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में गहन जांच जारी रहेगी और सभी संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ACB caught a railway employee red handed while taking a bribe of Rs 15,000, search for absconding jamadar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: acb gurugram, sonu kumar arrest, railway bribery, rewari, jatusana railway station, devendra jamadar absconding, corruption case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved