• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुरुग्राम: पब में वाद-विवाद में 2 को गोली मारी

2 bullets shot in the pub of Gurujram - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम| यहां सोमवार तड़के एक पब में दो समूहों के बीच हुए झगड़े के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए। यह घटना महरौली-गुरुग्राम (एमजी) मार्ग पर स्थित ग्रैंड मॉल के एस बार में हुई। पुलिस के मुताबिक, बार का मालिक दीपक कुमार अपने दोस्तों -परविंदर सिंह और प्रवीण कुमार- के साथ खड़ा था, तभी 15 युवाओं के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया और कुछ ने गोलियां भी चलाई। परविंदर सिंह और प्रवीण कुमार गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें आर्टेमिस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
गोलीबारी के आरोप में फरीदाबाद के रहने वाले मिंटू, गुरुग्राम के सोहना के दोहला गांव निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता के तहत हत्या के प्रयास सहित प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारी रविंदर कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को क्षेत्रीय दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया जाएगा और "हम पुलिस रिमांड की मांग करेंगे।"
उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-2 bullets shot in the pub of Gurujram
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 2 bullets shot in the pub of gurujram, gurugram latest news, gurugram update news, gurugram police, haryana crime, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved