• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

निगम की इनफोर्समैंट टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ की कार्रवाई

Corporations Enforcement Team action against encroachment - Gurugram News in Hindi

गुरूग्राम। नगर निगम की इनफोर्समैंट टीम ने जूनियर इंजीनियर अरूणदीप भारद्वाज के नेतृत्व में जोन-2 क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने जोन-2 क्षेत्र के बस स्टैंड, पुराना दिल्ली रोड़, सैक्टर-12 चौक, डूंडाहेड़ा सहित आसपास के क्षेत्र में सडक़ एवं फुटपाथों से अतिक्रमण करने वालों को खदेड़ा। टीम ने रेहड़ी-पटरी, गन्ना जूस विक्रेताओं सहित अन्य प्रकार के अस्थाई अतिक्रमण को हटाया तथा दुबारा से अतिक्रमण नहीं करने बारे चेतावनी दी। ज्ञात हो कि नगर निगम आयुक्त वी. उमाशंकर के निर्देश पर डीटीपी संजीव मान की अध्यक्षता में सडक़ एवं फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए चार टीमों का गठन किया हुआ है। ये टीमें अपने-अपने जोन में लगातार अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। निगमायुक्त के अनुसार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण यातायात जाम की समस्या पैदा करने के साथ-साथ राहगिरों के लिए भी समस्या खड़ी करता है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Corporations Enforcement Team action against encroachment
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: corporations enforcement team action against encroachment, gurgaon hindi news, gurgaon khas khabar, gurgoan news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurgaon news, gurgaon news in hindi, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved