• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला स्पेशल ट्रेन को दोबारा से जल्द शुरू करवाया जाएगा

Women special train will be resumed soon - Chandigarh News in Hindi

चण्डीगढ़ । प्रदेश की शहरी स्थानीय निकाय, महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने कहा कि दिल्ली-पानीपत के बीच चलने वाली महिला स्पेशल ट्रेन को दोबारा से जल्द शुरू करवाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने गुरुवार सुबह दिल्ली रेल मंडल के डीआरएम एके सिंह से बात की। डीआरएम ने उन्हें अगले तीन से चार दिनों में शुरू करने के लिए कहा है। जैन ने बताया कि दिल्ली से पानीपत के बीच चलने वाली महिला स्पेशल ट्रेन में बड़ी संख्या में महिलाएं दिल्ली जाती हैं और आती हैं। पिछले कुछ समय से ट्रेन को परिचालन में दिक्कत की वजह से रेलवे द्वारा बंद कर दिया गया था। इसी वजह से दिल्ली जाने वाली महिला दैनिक रेल यात्रियों में काफी रोष है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें महिला यात्रियों की इस परेशानी के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने इसके समाधान के लिए कार्रवाई शुरू की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बुधवार को केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा गया है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने मांग की है कि ट्रेन के परिचालन में अगर पानीपत तक कोई दिक्कत है तो इसे सोनीपत-दिल्ली के बीच चलाया जाए। वहीं गुरुवार सुबह उन्होंने इस संबंध में दिल्ली रेल मंडल के डीआरएम एके सिंह से बात की। इस पर डीआरएम ने उन्हें अगले तीन से चार दिनों में ट्रेन का परिचालन दौबारा शुरू करने के लिए कहा है। जैन ने कहा कि वह दैनिक यात्रियों के साथ हैं और अगर कोई भी दिक्कत है तो उसके समाधान के लिए वह यात्रियों के साथ खड़े हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women special train will be resumed soon
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: urban local body, women and child development minister, kavita jain, haryana news, haryana hindi news, chandigarh news, chandigrah hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved