• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रदेश की पुलिस लगी है चौकीदारों की सुरक्षा में, कौन करेगा महिलाओं की सुरक्षा

Unemployed heavy on the chowkidars: Jaihind - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द बहादुरगढ़ में रविवार को यहां कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मिडिया से बातचीत में कहा कि चोर चौकीदार बन गये है। चौकीदार मुख्यमंत्री खट्टर दाडम खदान घोटाला में करोड़ो खा गए, इनके मंत्री रेती खा गए, रोजगार को खा गये, पहाड़ खा गये। जगलों को खा गए तो बताये कि खट्टर साहब कौनसा चौकीदारा कर रहे है। चौकीदार शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने सरकारी स्कूलों का भट्टा बैठा दिया और प्राइवेट स्कुलों उद्घाटन कर रहे है। चौकीदार अनिल विज सरकारी अस्पतालों की सुध तक नही ले रहे है, अस्पतालों में न दवाइयां है न डॉक्टर है। हजारों लोगों आज अंधे होने की कगार पर है और चौकीदार रोड शो करते घूम रहे है। चौकीदार कृषि मंत्री किसान की खून पसीने की कमाई को बिमा कम्पनियों को लूटा रहे है। गाय माता आज भी सडकों पर कूड़ा खा रही है। नगर निगम में जब हजारों करोड़ के घोटाले हो रहे थे तब चौकीदार कविता जैन कहां थी? प्रदेश पर लाखों करोड़ रूपये का कर्ज हो गया तब चौकीदार कैप्टेन अभिमन्यु कहां थे ? प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी पड़ी है, भाजपा के चौकीदारों ने हरियाणा के भाई-चारे का सत्यानाश कर दिया | ऐसा कोई भी विभाग नही है जहां भ्रष्टाचार नही है | तो बताये खट्टर सरकार कैसा चौकीदारा कर रही है। प्रदेशाध्यक्ष ने वही रोहतक में हुए गैंग रेप पर सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि चौकीदार मुख्यमंत्री खट्टर व सरकार के अन्य चौकीदार मंत्री जब रोहतक में “मै भी चौकीदार” के नारे लगा रहे थे तब उसी शहर में एक महिला के साथ रेप हो गया। आधी से ज्यादा पुलिस तो इन चौकीदारों की सुरक्षा में लगा रखी है। तो कैसे होगी जनता की सुरक्षा। आये दिन छोटी-छोटी बच्चियों के साथ रेप हो रहा है तब कहां जाता है इनका चौकीदारा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Unemployed heavy on the chowkidars: Jaihind
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: naveen jahind, security guard of the watchman chief minister khattar, mine scam, police of the state, haryana news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved