• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इस बार अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि करीब 40 करोड़ रुपए की होगी: अनिल विज

This time additional stimulus amount will be about Rs 40 crore: Anil Vij - Chandigarh News in Hindi

चण्डीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा उपलब्ध करवाई गई उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओ की सराहना करते हुए केंद्र सरकार ने वर्ष 2018-19 के दौरान 13 प्रतिशत अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है। विज ने बताया कि इस बार अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि करीब 40 करोड़ रुपए की होगी। उन्होंने बताया कि गत माह नीति आयोग ने स्वास्थ्य मानकों में सबसे तेज गति से सुधार करने में हरियाणा को देश में पहला स्थान दिया गया था। इस संबंध में नीति आयोग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अन्य प्रदेशों की तुलना में हरियाणा ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधारात्मक सबसे अधिक 6.55 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इसके लिए नीति आयोग द्वारा केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एवं विश्व बैंक के सहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं एवं स्वास्थ्य मानकों का अध्ययन किया गया है। आयोग ने वर्ष 2015-16 को आधार वर्ष मानकर संदर्भ वर्ष 2017-18 के दो वर्ष के दौरान स्वास्थ्य मानकों की जांच की है। इनमें बच्चों के लो-बर्थ वेट, नवजात मृत्यु दर, 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर व मातृ-मृत्यु दर में सुधार, संस्थागत डिलिवरी में बढोतरी, अस्पतालों की ग्रेडिंग एवं एनएबीएच/एनक्यूएएस सत्यापन प्रमाणपत्र युक्त होना, लिंगानुपात तथा विशेषज्ञों, चिकित्सों एवं स्टॉफ की उपलब्धता सहित 23 मानकों का निरीक्षण किया है।
विज ने बताया कि वर्ष 2014 के बाद से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। इसके तहत आयोग की रिपोर्ट में प्रति एक हजार जीवित 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर में 6 अंकों की कमी आकर 37, शिशु मृत्यु दर 3 अंक गिरकर 30 तथा नवजात मृत्यु दर 2 अंक कम होकर 22 हुई है। इसी प्रकार कम वजन के बच्चों के पैदा होने ही दर में कमी आई है, इससे पहले जहां यह आंकड़ा 14.9 होता था, वह कम होकर 8.47 हो गया है। सम्पूर्ण टीकाकरण कवरेज 5.39 अंक बढ़कर 88.86 अंक तथा संस्थागत डिलिवरी 80.25 से बढ़कर 84.19 अंकों तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि गत तीन वर्षों के दौरान अस्पतालों में मुख्य चिकित्सकों, एएनएम व स्टॉफ की उपस्थिति में भी बढोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सकों के रिक्त पदों की तैनाती में करीब 8 अंकों तथा पैरामेडिकल स्टॉफ नर्सों में 3 अंक की बढोतरी आई है। इसके साथ ही ग्रेडिंग-4 के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की संख्या 22 से बढ़कर 41.5 प्रतिशत हो गई है। राज्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या में अभूतपूर्व 21.1 प्रतिशत की बढोतरी दर्ज की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-This time additional stimulus amount will be about Rs 40 crore: Anil Vij
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: health minister anil vij, incentive money, rs 40 crore, chandigarh news, haryana news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved