• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पत्रकारिता में कलम से लेकर की-बोर्ड तक कई बदलाव आए : दुष्यंत चौटाला

There have been many changes in journalism from pen to keyboard: Dushyant Chautala - Chandigarh News in Hindi

-पत्रकारों के लिए एचएसवीपी में प्लाट निर्धारित एवं मेडिकल कैशलेस सुविधा देने की घोषणा चण्डीगढ। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आजकल पत्रकारिता में अनेक चुनौतियां आ रही है। पत्रकारिता कलम से लेकर की-बोर्ड तक कई बदलाव आए है। इस बदलाव में कौन पहले की चुनौती भी सामने आ रही है। इसके अलावा स्टोरी को मोल्ड करने लगे है। इसके लिए पत्रकारों को फील्ड में ही सीखने को मिलता है। इसलिए पत्रकारों को स्पष्ट, पारदर्शी ढंग से संतुलन बनाए रखते हुए पत्रकारिता करनी चाहिए। उपमुख्यमंत्री आज पंचकूला में आयोजित चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा मीडिया के समक्ष चुनौतियों बारे राज्य स्तरीय अधिवेशन, सम्मान एवम संगोष्ठी समारोह में बोल रहे थे। राज्य सभा सांसद कार्तिकेय ने इस संगोष्ठी की अध्यक्षता की।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने लगातार निकाल रहें स्थानीय अखबारों के मालिकों को सम्मानित किया। इनमे नरेंद्र भाटिया सिटी मीडिया अंबाला, सुरेंद्र भाटिया पलपल, देवेंद्र उप्पल पाठक पक्ष, अरुण भाटिया जगत क्रांति, कैलाश जैन अर्थ प्रकाश, श्रीभगवान वशिष्ठ दैनिक चेतना, अनिल आर्य गुड़गांव टुडे, राजेश कुमार समाचार क्यारी, श्रीकांत आर्य नया लोकयुक्त, यादराम बंसल गुड़गांव मेल, रूपेश बंसल सप्तिज्य, एकांत गर्ग हिंद जनपथ, ऋषि सैनी नभ छोर शामिल है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एक शब्दावली का इनपुट किसी भी व्यक्ति के जीवन में बदलाव ला सकता है। इस पर जरूर विचार करना चाहिए। सभी को मिलकर जर्नलिज्म के एथिक्स को बनाए रखने का कार्य करना चाहिए तभी सभी चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ सकते है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इंटेलिजेंस के युग में भविष्य बहुत ही चुनौती पूर्ण है। हर प्रकार की खबर में सही प्रकार के क्रैक्स को मेंटेन रखना जरूरी है तभी सच्चाई आम नागरिकों तक पहुंचाई जा सकती है। इसके लिए एडवांस पारदर्शिता की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य के लिए सोशल मीडिया का इनपुट सदैव बना रहेगा। इसके लिए गुणवत्ता भी बनाकर रखनी होगी।
चौटाला ने कहा कि जब वे पहली बार सांसद बने तब पहली कलम से हिसार में प्रेस क्लब खोलने का कार्य किया। इसके बाद सिरसा में पत्रकारों के लिए सभी सुविधाओं से युक्त मीडिया सेंटर खोला गया। उन्होंने कहा कि सूचना, लोक सम्पर्क, भाषा विभाग भी पत्रकारों की सुविधाओं के लिए जिला स्तर पर मीडिया सेंटर खोलने का कार्य कर रहा है। इसलिए पत्रकारों को साफ ईमानदारी से आगे बढ़ने के लिए कार्य करते रहना चाहिए।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा हाल ही में पत्रकारों की पेंशन 10 हजार से 15 हजार रुपए बढ़ाई गई। इसके अलावा कई प्रकार की सुविधाएं पत्रकारों को दी जा रही है। उन्होंने यूनियन की मांग पर जल्द ही कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ देने और अपने ऐच्छिक कोष से 11 लाख रुपए एवं राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।
चौटाला ने कहा कि एचएसवीपी के प्लाटों में 20 प्लाट पत्रकारों, वकील, न्यायाधीशों के लिए अलग अलग निर्धारित किए गए है। यह सुविधा जिला स्तर पर भी उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएगे। उन्होंने यूनियन को पंचकूला में मीडिया सेंटर खोलने बारे कार्रवाई करने को कहा।
राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने पत्रकारिता व्यवसाय में माध्यम बदलते रहते हैं लेकिन कभी खत्म होने वाला नहीं है। बल्कि इसमें सुनहरा भविष्य है। कोरोना काल में भी टेडिशन मीडिया के मानक पर लोगों में विश्वास कायम हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों तक वास्तविक कंटेंट पहुंचे तभी उस खबर एवं स्टोरी की विश्वसनीयता बढ़ती है। पत्रकारों को अपने कार्य में पूर्ण दक्ष होना अनिवार्य है तभी अपना भविष्य ओर अधिक खुशहाल और सुखमय बना सकते है। उन्होंने यूनियन की मांग पर रेलवे पास जारी करने और टोल टैक्स में छूट का लाभ देने बारे बातचीत करने का आश्वासन दिया।
संगोष्ठी में हिन्दुतान टाइम्स के सम्पादक रमेश विनायक, दैनिक ट्रिब्यून के सम्पादक नरेश कौशल, अजीत समाचार के कार्यकारी सम्पादक सतनाम सिंह मानक, आईजेयु के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निवास रेड़ी, पूर्व अध्यक्ष एस एन सिन्हा, राष्ट्रीय महासचिव बलविन्द्र जम्मू, प्रदेश अध्यक्ष रामसिंह बराड़, प्रदेश चेयरमैन बलवंत तक्षक, प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र गोयल सहित अनेक पदाधिकारियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-There have been many changes in journalism from pen to keyboard: Dushyant Chautala
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana, deputy chief minister dushyant chautala, journalism, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved