• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्रुप-डी के 7 हजार 596 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया: भूपेंद्र चौहान

Recruitment process will start soon for 7 thousand 596 posts of Group-D: Bhupendra Chauhan - Chandigarh News in Hindi

-अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 1209 पद आरक्षित चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रुप-डी के कुल 7 हजार 596 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही आरंभ की जाएगी। इन पदों में से वंचित अनुसूचित जाति (DSC) और अन्य अनुसूचित जाति (OSC) वर्ग के लिए कुल 1,209 पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें 605 पद वंचित अनुसूचित जाति तथा 604 पद अन्य अनुसूचित जाति वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस भर्ती की चयन प्रक्रिया कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के स्कोर के आधार पर की जाएगी। आयोग पूरी पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर भर्ती प्रक्रिया को अंजाम देगा। आयोग भर्ती प्रक्रिया में निष्पक्षता, पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
भूपेंद्र चौहान ने यह भी बताया कि आयोग द्वारा हाल ही में DSC और OSC अभ्यर्थियों को अपने नए प्रमाण पत्र अपलोड करने की सुविधा प्रदान करते हुए एक विशेष पोर्टल खोला है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया कि वे अपना नया प्रमाण पत्र समय पर अपलोड करें, ताकि आयोग परिणाम घोषित कर सके। साथ ही, उन्होंने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से जुड़े रहें, जिससे भर्ती प्रक्रिया और परिणाम से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उन्हें समय-समय पर प्राप्त होती रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Recruitment process will start soon for 7 thousand 596 posts of Group-D: Bhupendra Chauhan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana staff selection commission, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved