• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जजपा ने 10 सीटें जीत कर बना ली हरियाणा की राजनीति में अपनी जगह

JJP won 10 seats in Haryana chunav - Chandigarh News in Hindi

निशा शर्मा चंडीगढ़ । पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. चौधरी देवीलाल के पड़पोते दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने अपने गठन के 11 महीने में ही हरियाणा की राजनीति में अपनी पैठ बना ली है। जजपा ने दस सीटों पर जीत दर्ज की है । जजपा के सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला ने जींद जिले के उचाना कलां क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह की विधायक पत्नी प्रेमलता को भरी मतों से मात दे कर धमाका कर दिया है । मतगणना के दौरान एक समय सत्ता की चाबी जजपा के हाथ में नजर आ रही थी । जजपा 14 सीटों पर आगे चल रही थी और भाजपा और कांग्रेस के बहुमत हासिल करने के आसार नहीं थे । भाजपा और कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए जजपा का समर्थन हासिल करना जरूरी था । ऐसे में माना जा रहा था कि अगर दुष्यंत चौटाला को मुख्यमंत्री का पद दे दिया जाये तो उनकी पार्टी भाजपा या कांग्रेस में किसी के भी समर्थन करने को तैयार हो सकती है. लेकिन अंतिम परिणाम आते-आते तस्वीर बदल गई ।
भाजपा 40 सीटें जीत गई है और बहुमत के लिए उसे सिर्फ छह सीटों की जरूरत है, जबकि आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर जीत कर आठ विधायक विधानसभा में पहुंचे हैं । चूंकि, केंद्र में भाजपा की सरकार है, इसलिए ज्यादातर आज़ाद विधायकों का समर्थन भाजपा को मिलने के आसार हैं। ऐसे में भाजपा के सामने जजपा की मुख्यमंत्री का पद देने की शर्त मानने की कोई जरूरत नहीं है.
यहां यह उल्लेखनीय है कि दुष्यंत चौटाला और उनके छोटे भाई दिग्विजय सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने 11 महीने पहले इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से निकाल दिया था । आरोप था कि गोहाना रैली में दुष्यंत समर्थकों ने विपक्ष के नेता रहे अभय सिंह चौटाला के भाषण के दौरान हूटिंग की थी । इनेलो सुप्रीमो चौटाला ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए पहले दुष्यंत और दिग्विजय को पार्टी से निकाला और फिर उनके पिता अजय सिंह चौटाला को भी इनेलो से बाहर का रास्ता दिखा दिया. ।अजय सिंह इन दिनों अपने पिता ओमप्रकाश चौटाला के साथ शिक्षक भर्ती घोटाले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में दस साल की सजा काट रहे हैं.
इनेलो से बाहर किये जाने के बाद दुष्यंत ने जजपा का गठन किया और अपने बलबूते राज्य में अपनी पार्टी खड़ी कर ली. विधानसभा चुनावों में उन्होंने राज्य की सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किये और 10 सीटें जीतने में कामयाब रहे. दुष्यंत चौटाला के जीत दर्ज करने के साथ ही उनकी मां नैना चौटाला भी जीत गई हैं. इसके अलावा जजपा को बाढड़ा, नारनौंद, नरवाना, शाहबाद, उकलाना, टोहाना, बरवाला, गुहला और जुलाना सीटों पर भी कामयाबी मिली है. इस चुनाव से यह भी साबित हो गया है कि इनेलो का लगभग सारा वोट बैंक जजपा की तरफ शिफ्ट हो गया है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-JJP won 10 seats in Haryana chunav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana election 2019, haryana assembly election results 2019, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved