• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रेल यात्री सुविधाओं का कैसा है हालचाल, 19 रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण करेगी ये टीम

How the rail passenger amenities will be mobilized, this team will inspect 19 railway stations - Chandigarh News in Hindi

चण्डीगढ़। रेल में सफर करने वाले यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेने के लिए रेल मंत्रालय की यात्री सुविधा समिति (पीएसी) के पदाधिकारियों की टीम पांच दिन तक चार मंडलों के पंचकूला, युमनानागर, अम्बाला, दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर सहित हरियाणा के डेढ़ दर्जन से ज्यादा शहरों के रेलवे स्टेशनों तथा ट्रेनों में यात्रियों के लिए मुहैया करवाई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण करेगी। यह टीम दिल्ली व जयपुर के डीआरएम के साथ-साथ दोनों रेलवे मुख्यालयों पर जीएम (महाप्रबंधक) से मुलाकात करके यात्रियों से प्राप्त शिकायतों के यथाशीघ्र समाधान पर विचार-विमर्श करेगी। रेल मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक संबंधित मंडल के एडीआरएम, वरिष्ठ डीसीएम एवं अन्य उच्चाधिकारी भी पीएसी की टीम के साथ रहेंगे। इस टीम में हरियाणा वीर कुमार यादव, भजन लाल शर्मा, दयाल दास सोढी, प्रकाश शर्मा और हिमाद्री बल शामिल हैं। यह टीम 28 जुलाई से 3 अगस्त, 2019 तक दिल्ली, जयपुर, अंबाला और बीकानेर डिवीजनों के अंतर्गत आने वाले 18 स्टेशन परिसरों में यात्रियों को दी जाने वाली तमाम सुविधाओं का निरीक्षण करेगी। इसके साथ ही, मौके पर ही दैनिक यात्रियों, सामाजिक संगठनों से बातचीत करके उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। उन्होंने बताया कि यात्री सुविधा समिति की टीम 28 जुलाई की सुबह ट्रेन से दिल्ली से चलकर शाम को चंडीगढ़ पहुंचेगी। अगले दिन 29 जुलाई को यह टीम चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन, चंडी मंदिर, अंबाला, युमनानागर के जगाधरी रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर यात्रियों की सुविधाओं को जांचेगी। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को कुरुक्षेत्र, करनाल, जींद, पानीपत और सोनीपत रेलवे स्टेशन, 31 जुलाई को रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया जाएगा। इसी प्रकार, पीएसी टीम पहली अगस्त को कोसली, भिवानी, हिसार और सिरसा रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण करेगी, जबकि शाम को बीकानेर में रात्रि ठहराव के साथ ही डिवीजन के डीआरएम के साथ बैठक करेगी। वहीं 2 अगस्त को रेवाड़ी और नारनौल रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच करते हुए शाम को यह टीम जयपुर पहुंचेगी, जहां जयपुर डिवीजन के डीआरएम से बैठक कर सुविधाओं बारे आवश्यक दिशा-निर्देश देगी।
गौरतलब है कि रेलवे की ओर से ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए टे्रनों के साथ-साथ रेलवे स्टेशनों पर सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं की निगरानी के लिए यात्री सुविधा समिति का गठन किया गया है,जोकि समय समय पर रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर वहां स्वच्छता, पेयजल, शोचालयों की स्थिति, शेड की व्यवस्था, एस्केटेलर, टिकट खिडक़ी, ट्रेनों की सफाई व्यवस्था, पंखों की व्यवस्था, दिव्यांगों के लिए व्हील चैयर, गाडि़यो की समय सारिणी तथा खान-पान आदि की जांच करती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-How the rail passenger amenities will be mobilized, this team will inspect 19 railway stations
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों में यात्रियों, सुविधा, हालात, 19 रेलवे स्टेशनों, निरीक्षण, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved