• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जेल में राम रहीम को नहीं मिल रहा वीआईपी ट्रीटमेंट- डीजीपी

Gurmeet Ram Rahim not getting VIP treatment in jail : DGP - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के जेल विभाग के महानिदेशक के.पी. सिंह ने मीडिया में डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह के स्वास्थ्य व विशेष सुविधा दिए जाने की खबरों को भ्रामक व कपोल कल्पित बताया है। सिंह आज यहां मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि गुरमीत सिंह को एक सामान्य कैदी की तरह रखा गया है और उसका स्वास्थ्य ठीक है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि किसी भी कैदी के खून के रिश्ते के दो लोगों से फोन पर बात करवाने का जेल का नियम है। इन फोन नंबरों की पुलिस जांच पड़ताल के बाद ही कैदी की बात करवाई जाती है। गुरमीत सिंह ने दो फोन नंबर दिए हैं जिनमें से एक नंबर हनीप्रीत का है जबकि दूसरा उसका खुद का है। हनीप्रीत का नंबर पहुंच से बाहर आ रहा है और गुरमीत का फोन शायद डेरे में वह छोड़कर आए थे। इन नंबरों की अभी तक पुलिस जांच पड़ताल नहीं हुई है इसलिए गुरमीत सिंह फोन की सुविधा का फायदा नहीं उठा पाया है। उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से गुरमीत सिंह की बैरक में कुछ ही कैदियों को जाने की इजाजत है। पुलिस, इंटेलीजैंस व अन्य सुरक्षा एजेंसिंयों की रिपोर्ट के आधार पर उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। जेल प्रबंधन उसी आधार पर उनकी बैरक तक हर किसी कैदी को जाने नहीं दे रहा। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने बताया कि जेल से बाहर आकर जो कैदी मीडिया में इंटरव्यू दे रहे हैं उनकी गुरमीत सिंह की बैरक तक पहुंच नहीं थी।
मां की गोद में रोने की खबर भ्रामक
सिंह ने बताया कि कैदियों से मुलाकात करने आने वालों की वीडियोग्राफी करवाई जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि गुरमीत सिंह से जेल में मिलने आई उनकी मां की गोद में सिर रखकर गुरमीत के रोने की खबरें भ्रामक हैं। क्योंकि मुलाकाती तथा कैदी के बीच में शीशा तथा जाली होती है, इसलिए यह असंभव है। पिछले 25 दिनों से मीडिया में गुरमीत सिहं के खाने व स्वास्थ्य संबंधी आ रही खबरों को पूरी तरह से मनगढ़ंत बताया और कहा कि वह सामान्य कैदी की तरह और अनुशासित ढ़ंग से रह रहा है।
खेतीबाड़ी का काम दिया
जेल में उनके कार्य आबंटन के सवाल पर जेल विभाग के महानिदेशक के.पी सिंह ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए जेल प्रशासन ने गुरमीत सिंह के लिए खेती-बाड़ी का काम निर्धारित किया है। उनकी बैरक के साथ खाली जगह है जिसमें उनको सब्जियां लगाने का काम दिया गया है। उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में वे सब्जी लगाएंगे। बैरक के सामने कुछ पेड़ भी लगे हुए हैं जिनकी कटाई-छंटाई का काम भी उनको दिया गया है। उनको 20 रूपए दैनिक दिहाड़ी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gurmeet Ram Rahim not getting VIP treatment in jail : DGP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana news, chandigarh news, # gurmeet ram rahim, not getting vip treatment in jail, says dgp jail kp singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved