• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

20 साल के संघर्ष को लालीपॉप,सरकार के नोटिफिकेशन में लिपिकों की खाली जेब, मुंह पर लगाई टेप

Employees do not benefit even a single penny from salary hike notification - Chandigarh News in Hindi

वेतन बढ़ौतरी के नोटिफिकेशन में कर्मचारियों को एक फुटी कौड़ी का फायदा नहीं 16 फरवरी को होगी हड़ताल-सिहाग चंडीगढ़। हल्दी लगी ना फिटकरी रंग चौख्या आयो.. वाली कहावत भाजपा सरकार की कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी से संबंधित नोटिफिकेशन जारी पर स्टीक बैठ रही है। 20 साल के कर्मचारियों के संघर्ष को लालीपॉप देते हुए 19900-21700 का ग्रेड जारी कर दिया। नए ग्रेड की नोटिफिकेशन से कर्मचारियों के आंदोलन को शांत करने का प्रयास कर डाला।
नई घोषणा से लिपिकों की जेब में अतिरिक्त कुछ भी नहीं आया,बल्कि किसी भी नए व पुराने कर्मचारी को एक फुटी कौड़ी का भी फायदा नहीं होगा। चूंकि जो ग्रेड फिक्स किया है, वह तो इस श्रेणी में भर्ती होते ही कर्मचारी को अपने आप मिल ही रहा है। बल्कि जिन कर्मचारियों की नौकरी तीन व चार साल पुरानी हो चुकी है। वे तो 23 हजार ग्रेड से उपर पहुंचने को है। ऐसे में सरकार के नए नोटिफिकेशन का किसी भी कर्मचारी को कोई फायदा नहीं होने वाला।
माना जा रहा है कि सरकार ने नया ग्रेड जारी करके कर्मचारियों को बहलाने का प्रयास किया है। कुछ भोले कर्मचारी झांसे में आ भी जाएंगे,लेकिन तर्कशील कर्मचारी इस नोटिफिकेशन की बारिकियां कुरेदने में जुटा है। उसको समझ भी आ चुकी है कि उक्त नए दिशा.निर्देशों से उनको कोई फायदा नहीं है। उल्लेखनीय है कि सातवें पै.कमीशन में क्लर्क 35400 का हकदार बनता है। जिसके लिए वे क्लर्क पिछले दो दशकों से आंदोलनरत्त भी है। कर्मचारी नेताओं का तर्क है कि वेतनमान बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर पूर्ववर्ती सरकार के समय वर्ष 2012 में कुरूक्षेत्र में लगातार 477 दिनों आंदोलन कर डेरा डाले रखा तथा 2017 में पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के गृह जिला में भी 316 दिनों तक धरने पर तथा 42 दिनों की हड़ताल पर डटे रहे।
12 को फूंकी जाएंगी प्रतियां तो 16 को होगी हड़ताल
सर्व कर्मचारी संघ से संबद्ध हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के प्रांतीय प्रधान हितेंद्र सिहाग व महासचिव जगमेंद्र सिंह , राज्य कमेटी सदस्य संदीप सांगवान ने संयुक्त रूप से बताया कि अब सरकार ने क्लर्को का वेतनमान बढ़ाने की बजाए उन्हे बिना कुछ दिए ही वाहवाही लूटने के लिए भ्रमित करने वाला नोटिफिकेशन जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में 19900 से 21700 रूपये वेतन किया गया है, जबकि लिपिक वर्गीय कर्मचारी पहले से ही इस वेतन से अधिक वेतन ले रहा है।
उन्होंने बताया कि सरकार के इस नोटिफिकेशन का प्रदेश भर में कार्यरत्त मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मियों में से किसी एक को भी एक पैसे का भी फायदा नहीं हुआ। सरकार के गुमराह करने वाले नोटिफिकेशन के विरोध में 12 फरवरी को प्रत्येक जिले के सचिवालय के बाहर नोटिफिकेशन की प्रतियां फूंकी जाएंगी। उसके बाद भी सरकार नहीं चेती तो वे 16 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे। फिर सरकार का दिल नहीं पसीजा तो वे अनिश्चिकालीन आंदोलन की राह पकडऩे पर मजबूर होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Employees do not benefit even a single penny from salary hike notification
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: employees, chandigarh, aap, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved