• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हैप्पी कार्ड का जल्द से जल्द वितरण करें- नायब सिंह

Distribute Happy Card as soon as possible-Naib Singh - Chandigarh News in Hindi

मुख्यमंत्री ने जनसंवाद में आई समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाने के दिए निर्देश चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हैप्पी (हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना) कार्ड का जल्द से जल्द वितरण करें ताकि इस योजना के तहत कवर होने वाले लोग निःशुल्क बस यात्रा का लाभ उठा सकें। मुख्यमंत्री आज यहां परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में परिवहन मंत्री असीम गोयल भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वारा हैप्पी कार्ड के वितरण से संबंधित पूछे गए सवाल पर अधिकारियों ने जानकारी दी कि अभी तक करीब सवा तीन लाख कार्ड वितरित किये जा चुके हैं, कुल दस लाख कार्ड प्रिंट हो चुके हैं और इनका भी जल्द वितरण कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हैप्पी कार्ड योजना के तहत सभी लाभार्थी कवर होंगे, इसलिए एक विशेष अभियान चलाकर बचे हुए लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड का जल्द से जल्द वितरण सुनिश्चित किया जाए, इसके लिए अतिरिक्त कार्य-बल की नियुक्ति की जाए।
मुख्यमंत्री ने हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा अलग-अलग 42 श्रेणियों को दी जा रही रियायती बस पास सुविधा की समीक्षा करते हुए कहा कि हालांकि प्रदेश सरकार ने सरकारी बसों की सुविधा को आमजन की सेवा के लिए शुरू किया हुआ है, फिर भी परिवहन विभाग को बस स्टैंड आदि पर कमर्शियल गतिविधियों का संचालन करके अतिरिक्त आमदनी की संभावनाएं भी तलाशनी चाहिएं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने जनसंवाद और सीएम विंडो पर परिवहन विभाग से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता से निवारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि इन शिकायतों को निपटाने में देरी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले अनजान लोगों के तत्काल ईलाज के लिए कोई खास नीति बनाने के भी निर्देश दिए ताकि कोई घायल व्यक्ति पैसे की कमी के कारण ईलाज करवाने से वंचित न रह जाए।
इस अवसर पर मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, स्कूल शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिवअनुपमा, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ अमित अग्रवाल, परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क, राज्य परिवहन विभाग के निदेशक सुजान सिंह, माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक जितेंद्र कुमार, परिवहन आयुक्त यशेंद्र सिंह के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Distribute Happy Card as soon as possible-Naib Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: distribute happy card, naib singh, haryana, chandigarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved