• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा विधानसभा उपचुनाव - बरोदा में कांग्रेस पार्टी आगे

Counting for Haryana Assembly by-election begins - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा में बरोदा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतों की गिनती मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। परिणाम दोपहर तक आने की उम्मीद है। चुनाव अधिकारियों ने यहां यह बात कही। सात निर्दलीय सहित 14 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला दोपहर तक हो जाएगा। 1.81 लाख मतदाताओं में से 68 प्रतिशत मतदाताओं ने 3 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मुख्य मुकाबला सोनीपत जिला परिषद के पूर्व सदस्य और कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल और भाजपा उम्मीदवार और पहलवान योगेश्वर दत्त के बीच है।
इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) ने जोगिंदर सिंह मलिक को मैदान में उतारा है।
तीन बार के कांग्रेस विधायक श्री कृष्ण हुड्डा के निधन के बाद उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था।
सोनीपत जिले में बरोदा कांग्रेस नेता और दो बार के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ माना जाता है, जिन्होंने अपने सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा के साथ आक्रामक प्रचार किया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Counting for Haryana Assembly by-election begins
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: counting for haryana, assembly by-election begins, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved