• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

वाईब्रेंट गुजरात सम्मेलन में सीएम बोले- उद्योग लगाने के लिए खुले मन से आएं व्यापारी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को गुजरात के गांधीनगर में वाईब्रेंट गुजरात वैश्चिक सम्मेलन-2019 में हरियाणा मंडप में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उद्यमियों से अपील की कि वे हरियाणा प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए खुले मन से आएं उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से हर तरह से अनुकूल माहौल दिया जाएगा। इस तरह के सम्मेलनों में विभिन्न प्रांतो के अलग-अलग लोग अपनी-अपनी बातें रखते हैं, जिससे व्यापार के नए द्वार खुलते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस अवसर पर एचएसइपी की मोबाईल एप को भी लांच किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा प्रांत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का 57 प्रतिशत भाग कवर करता है, यह प्रदेश आज के समय में व्यापार के लिए सर्वोत्तम है। प्रदेश के 13 जिले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आते हैं। वर्ष 2016 में आयोजित कार्यक्रम मेें 5 लाख 84 हजार करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर हुए थे। जिनमें से करीब 3 लाख करोड़ के एमओयू पर जमीनी स्तर पर काम चल रहा है या ये पाईपलाईन में हैं।

उन्होंने कहा कि रेल, हवाई मार्गों के साथ-साथ सड़कों की कनैक्टीविटी बेहतर रूप से नजर आती है। प्रदेश में 15 राष्ट्रीय राजमार्ग और 29 स्टेट हाईवे हैं। केएमपी के चारों ओर अढ़ाई लाख हैक्टेयर भूमि पर पंचग्राम के नाम से पांच बड़े शहर स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे। आमजन की सुविधाओं के लिए प्रदेश के हर जिले, उपमंडल और तहसील स्तर पर सरल केन्द्रों की स्थापना की गई है। अंतोदय सरल केन्द्रों की भी स्थापना की जा रही है जहां योजनाओं की जानकारी भी मिल सकेगी। हर सरल केन्द्र पर हैल्प डैस्क की भी स्थापना की गई है। उद्यमियों की शिकायतों का निपटान करने के लिए ऑनलाइन सेवाएं शुरू की गई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Manohar Lal speaks at Vibrant Gujarat conference - businessman coming to open mind
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister manohar lal, mobile app, launch, vibrant gujarat vastik convention -2019, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, मोबाइल एप, लांच, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved