• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मुख्यमंत्री ने दी लाइसेंस छोड़ने से संबंधित नीति में संशोधन को मंजूरी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लाइसेंस छोड़ने से संबंधित नीति में संशोधन को मंजूरी दी गई। संशोधन के अनुसार, कालोनी में किसी भी तरह के थर्ड पार्टी राइट्स सृजित नहीं किए जाने चाहिए। हालांकि, यदि ये सृजित हो जाते है तो कालोनी के अलाटियों की सहमति से लाइसेंस के आंशिक या संपूर्ण सरेंडर की अनुमति दी जाएगी, जिसे कालोनी के उस भाग के दायरे में थर्ड पार्टी राइट्स का शमन समझा जाएगा। जिस क्षेत्र पर इस तरह का थर्ड पार्टी राइट सृजित किया गया है, वह एक कॉम्पैक्ट ब्लॉक में होना चाहिए जैसा कि हरियाणा शहरी क्षेत्रों का विकास एवं विनियमन नियम, 1976 में परिभाषित किया गया है। इसके अलावा, यदि थर्ड पार्टी राइट के सृजन वाला क्षेत्र लाइसेंस प्राप्त क्षेत्र में बिखरा हुआ है, तो कॉलोनाइजर को लाइसेंस वाले क्षेत्र में परिर्वतन की विस्तृत योजना के साथ, इसे एक कॉम्पैक्ट ब्लॉक में बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्तिगत आवंटी की सहमति प्रस्तुत करनी होगी। परियोजना के लाइसेंस जिन्हें इस नीति के तहत ‘लाइसेंस का सरेंडर’ माना गया है, के लिए तिथि तक ब्याज के साथ बकाया नवीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। सरेंडर किए जा रहे लाइसेंस वाले क्षेत्र के हिस्से के लिए छंटनी शुल्क, लाइसेंस शुल्क, परिर्वतन शुल्क, आंतरिक विकास शुल्क सहित सभी सरकारी बकाया जब्त कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cabinet approves amendment in policy related to quitting license
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister manohar lal, cabinet, policy regarding quitting license, approval, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved