• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ताऊ से पूछो.. व्हाट्सएप बॉट देगा परिवार पहचान पत्र संबंधी हर सवाल का जवाब

Ask Tau .. WhatsApp bot will answer every question related to Parivar Pehchan Card - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। ई-गवर्नेंस से सुशासन की दिशा में आगे बढ़ते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को 3 नई पहल शुरू की। इनमें प्रो-एक्टिव दिव्यांग पेंशन सेवा, ताऊ से पूछो व्हाट्सएप बॉट और पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) विश्राम गृहों की ऑनलाइन रूम बुकिंग सुविधा है। इनसे लाभार्थी डिजिटल रूप से और अधिक सशक्त बनेंगे। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ये तीन आईटी पहल निश्चित रूप से राज्य सरकार के पेपरलेस और पारदर्शी शासन के दृष्टिकोण में मील का पत्थर साबित होंगी। प्रो-एक्टिव दिव्यांग पेंशन सेवा के बारे में उन्होंने कहा कि सरकार सभी सरकारी सेवाओं को लोगों के घर पर पहुंचाने के लिए वचनबद्ध है। अब हमने दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) को ऑटोमेटेड पेंशन देने का फैसला किया है। आज से दिव्यांग पेंशन को भी परिवार पहचान पत्र से जोड़कर आटोमेटिक पेंशन बनाने का काम शुरू किया जा रहा है। अब ऐसे लाभार्थियों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने वेब बेस्ड चैट बॉट सॉल्यूशन के साथ-साथ ‘ताऊ से पूछो‘ नामक व्हाट्सएप बॉट का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में नागरिकों की विशाल संख्या के विभिन्न सवालों के जवाब देना कठिन कार्य है। इसके समाधान के लिए परिवार पहचान प्राधिकरण ने वेब बेस्ड चैट बॉट सॉल्यूशन के साथ-साथ ताऊ से पूछो' व्हाट्सएप बॉट बनाया है। ताऊ से पूछो नामक व्हाट्सएप बॉट नागरिकों के सवालों का तुरंत जवाब देगा। यह सबके लिए आसानी से सुलभ होगा और नागरिक अपने घर बैठे सरलता से व्हाट्सएप पर संवाद कर सकेंगे।
मनोहर लाल ने कहा कि नागरिक विभिन्न डेटा फील्ड की स्थिति के साथ-साथ आय, विवाह, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, राशन कार्ड, जाति, पेंशन और शिकायतों जैसी सेवाओं के बारे में प्रश्न पूछ सकते हैं। एकीकृत ताऊ और व्हाट्सएप बॉट परिवार पहचान संख्या से संबंधित प्रासंगिक प्रश्नों का उत्तर देगा। परिवार द्वारा आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता, सरकारी नियमों और विभिन्न कार्यक्रमों के लाभों पर सलाह लेने के लिए एकीकृत ताऊ से पूछो व व्हाट्सएप बॉट के साथ संवाद किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि नागरिक आय प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पेंशन, और शिकायतों व समस्याओं सहित विभिन्न सेवाओं के लिए अपने आवेदनों की प्रगति की जांच कर सकेंगे।
पीडब्ल्यूडी विश्राम गृहों में कमरे की बुकिंग के लिए पोर्टल लॉन्च:
लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) के विश्राम गृहों में कमरों की बुकिंग के लिए पोर्टल का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सभी विश्राम गृहों में सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ निजी लोग भी कमरों की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति अपने कमरे की बुकिंग http://hryguesthouse.gov.in पर करवा सकते हैं। इस पोर्टल पर आवेदक कमरे की उपलब्धता देख सकते हैं। कमरा बुक कर सकते हैं। बुकिंग राशि का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। बुकिंग रद्द कर सकते हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी एस ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) विभाग के प्रधान सचिव विजेंद्र कुमार और हरियाणा परिवार पहचान अथॉरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास गुप्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ask Tau .. WhatsApp bot will answer every question related to Parivar Pehchan Card
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana, cm manohar lal, good governance, e-governance, pro-active divyang pension service, ask tau whatsapp bot, online room booking facility, pwd bandr rest homes, beneficiaries, digitally empowered, ias vikash gupta, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved