• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीएम ने बच्ची से 12 का पहाड़ा सुनकर आशीर्वाद स्वरूप दिए 500 रुपये

Chief Minister formats upon hearing 12 multiplication table by her given Rs.500 - Bhiwani News in Hindi

भिवानी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला भिवानी की फ्रैंडस कॉलोनी में कैप्टन घनश्याम सिंह तंवर के निधन पर शोक व्यक्त करने उपरांत वापिस जाते समय कॉलोनी में बुजुर्ग महिला व बच्चों को देख अपने हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के अनुरूप अपना काफिला रोका। मुख्यमंत्री ने काफिले को देखने के लिए खड़ी बुजुर्ग महिला कृष्णा देवी से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम पूछा और उनके साथ उनकी पौती चौथी कक्षा की छात्रा कर्मिष्ठा से भी बात की। मुख्यमंत्री ने कर्मिष्ठा से उनका नाम, स्कूल और कक्षा के बारे में पूछा। कर्मिष्ठा ने बताया कि वह जी-लिट्रा वैली स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा है। इस पर सीएम ने मुस्कुराते हुए कर्मिष्ठा से 12 का पहाड़ा सुनाने को कहा। कर्मिष्ठा ने बड़े ही सहज भाव और बिना किसी झिझक के पूरी टेबल सुनाई। मुख्यमंत्री ने खुश होकर कर्मिष्ठा को 500 रुपये ईनाम स्वरूप दिए और अपना आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनकी सरकार बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई व संस्कारों पर ध्यान दें। मौजूदा समय में बच्चों को सही दिशा मिलना जरूरी है जो स्कूल के साथ-साथ परिवार से मिलती है। कर्मिष्ठा की दादी कृष्णा देवी ने मुख्यमंत्री को अपने घर जलपान के लिए आमंत्रित किया, लेकिन मुख्यमंत्री ने समय का अभाव अैार व्यस्तता का हवाला दिया। गाड़ी में मुख्यमंत्री के साथ बैठे उनके प्रधान सचिव राजेश खुल्लर भी कर्मिष्ठा द्वारा मुख्यमंत्री के साथ किए गए संवाद से प्रभावित हुए। कर्मिष्ठा गांव तालू निवासी बिजेंद्र सिंह पंघाल की बेटी है, जो फ्रैंडस कॉलोनी मेंं ही रहते हैं। वह अपने मकान के नुक्कड़ पर अपनी दादी व छोटे भाई दक्ष के साथ मुख्यमंत्री का काफिला देख रही थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister formats upon hearing 12 multiplication table by her given Rs.500
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana news, haryana cm khatter, gives 500 rs little child, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhiwani news, bhiwani news in hindi, real time bhiwani city news, real time news, bhiwani news khas khabar, bhiwani news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved